TVS iQube vs Bajaj Chetak: सबसे भरोसेमंद ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में बेहतर कौन?

TVS iQube vs Bajaj Chetak: बैटरी, रेंज, चार्जिंग और फीचर्स में TVS iQube 2.2 और Bajaj Chetak 3001 की सीधी टक्कर. जानें कौन है बेहतर

TVS iQube vs Bajaj Chetak: भारत का इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार इन दिनों दो बड़े नामों पर टिका है- TVS iQube और Bajaj Chetak. दोनों ही कंपनियां भरोसेमंद ब्रांड हैं और अपने-अपने स्कूटरों को आकर्षक कीमतों और दमदार फीचर्स के साथ पेश कर रही हैं. सवाल यही है कि एंट्री-लेवल मॉडल में कौन ज्यादा वैल्यू देता है?

बैटरी और रेंज: बाजी मार गया Chetak

TVS iQube 2.2 में 2.2kWh बैटरी दी गई है, जो 94 किलोमीटर की रेंज का दावा करती है. वहीं Bajaj Chetak 3001 में 3kWh बैटरी पैक है, जो 127 किलोमीटर तक चलने का वादा करता है. साफ है कि लंबी दूरी चाहने वालों के लिए Chetak ज्यादा दमदार विकल्प साबित होता है.

चार्जिंग स्पीड: iQube ने दिखाया तेजी

चार्जिंग टाइम EV खरीदारों के लिए अहम मुद्दा है. iQube 2.2 को 0 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में महज 2 घंटे 45 मिनट लगते हैं. वहीं Chetak 3001 को इसी स्तर तक पहुंचने में करीब 3 घंटे 50 मिनट लगते हैं. असल टेस्ट में iQube ने 0 से 100 प्रतिशत चार्जिंग भी Chetak से तेज पूरी की.

फीचर्स और स्पेस: अलग-अलग USP

iQube में TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, दो राइडिंग मोड और फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स हैं. इसकी टॉप स्पीड 75kmph है और 30 लीटर का स्टोरेज मिलता है. दूसरी ओर, Chetak में LCD डिस्प्ले, कॉल अलर्ट, म्यूजिक प्लेबैक, दो मोड और 35 लीटर का बड़ा बूट है. खास बात यह है कि इसमें हिल-होल्ड असिस्ट भी दिया गया है, लेकिन इसकी टॉप स्पीड सिर्फ 63kmph है और ब्रेकिंग सिस्टम उतना मजबूत नहीं.

TVS iQube vs Bajaj Chetak: कीमत और फैसला

कीमत के लिहाज से Bajaj Chetak 3001 थोड़ा सस्ता है- ₹99,900, जबकि TVS iQube 2.2 की कीमत ₹1.02 लाख है. अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा रेंज है तो Chetak बेहतर रहेगा, लेकिन फीचर्स और परफॉर्मेंस के लिहाज से iQube ज्यादा संतुलित पैकेज है.

Honda SP 125 vs Hero Glamour: 125cc सेगमेंट की असली भिड़ंत में कौन पड़ा भारी?

TVS Ntorq Vs Yamaha Fascino: कौन है असली 125cc का बादशाह?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >