देश में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग बढ़ती जा रही है. कस्टमर्स अब ई-स्कूटरों के पीछे भाग रहे हैं, जिसके चलते लगातार यह आंकड़ा बढ़ रहा है. यदि आपने भी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की प्लानिंग की है, और TVS iQube, Ather Rizta या Vida VX2 जैसे मॉडलों को शॉर्टलिस्टेड किया है, तो यहां हम आपको सभी मॉडल्स और उनके वेरिएंट के लिए मंथली EMI कंपैरिजन लेकर आए हैं. एक बार आपके पास इसे खरीदने का बजट नहीं है, तो डाउन पेमेंट पर घर ला सकते हैं.
TVS iQube, Ather Rizta या Vida VX2: वेरिएंट
तीनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मंथली EMI कंपैरिजन में इनके सभी वेरिएंट्स को रखा है. TVS iQube 3 वेरिएंट में उपलब्ध हैं, जिसमें iQube, iQube S और iQube ST शामिल हैं. इन तीनों का सब-वेरिएंट भी मार्केट में है. इसमें 3 अलग-अलग बैटरी पैक 2.2kWh, 3.1kWh और 3.5kWh हैं. iQube S और iQube ST सिर्फ एक ही वेरिएंट में आते हैं. इसके अलावा Ather Rizta दो वेरिएंट (S और Z) में आते हैं, जबकि Vida VX2 में 3 वेरिएंट (Go 2.2kWh, Go 3.4kWh और Plus) आते हैं.
TVS iQube, Ather Rizta या Vida VX2: EMI कंपैरिजन
इस आर्टिकल में तीनों मॉडलों के अलग-अलग वेरिएंट की मंथली EMI कंपैरिजन करने के लिए एक्स शोरूम कीमत 100 प्रतिशत रखा है. सभी का ब्याज दर 9.5 पर्सेंट है, जबकि बचे हुए अमाउंट को देने के लिए 24 महीने यानि 2 साल का टेन्योर लिया है.
TVS iQube, Ather Rizta या Vida VX2: किसका EMI कम?
| स्कूटर | वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत | 100% लोन राशि | ब्याज दर | लोन अवधि | मासिक EMI |
| TVS iQube | iQube 2.2 kWh | ₹94,134 | ₹94,134 | 9.5% | 24 महीने | ₹4,322 |
| TVS iQube | iQube 3.1 kWh | ₹1,00,000 | ₹1,00,000 | 9.5% | 24 महीने | ₹4,591 |
| TVS iQube | iQube 3.5 kWh | ₹1,08,993 | ₹1,08,993 | 9.5% | 24 महीने | ₹5,004 |
| TVS iQube | iQube S 4.7 kWh | ₹1,17,642 | ₹1,17,642 | 9.5% | 24 महीने | ₹5,401 |
| TVS iQube | iQube ST 5.3 kWh | ₹1,58,834 | ₹1,58,834 | 9.5% | 24 महीने | ₹7,293 |
| Ather Rizta | Rizta S | ₹1,21,047 | ₹1,21,047 | 9.5% | 24 महीने | ₹5,558 |
| Ather Rizta | Rizta Z | ₹1,39,046 | ₹1,39,046 | 9.5% | 24 महीने | ₹6,384 |
| Vida VX2 | VX2 Go 2.2 | ₹78,490 | ₹78,490 | 9.5% | 24 महीने | ₹3,604 |
| Vida VX2 | VX2 Go 3.4 | ₹89,290 | ₹89,290 | 9.5% | 24 महीने | ₹4,100 |
| Vida VX2 | VX2 Plus | ₹1,00,290 | ₹1,00,290 | 9.5% | 24 महीने | ₹4,605 |
तीनों मॉडलों के बीच की गई इस EMI कंपैरिजन के अनुसार, TVS iQube के लिए महीने की EMI वेरिएंट के आधार पर 4,322 रुपये से लेकर 7,293 रुपये तक है. Ather Rizta के ऑल वेरिएंट के लिए मंथली इएमआइ 5,558 रुपये से 6,384 रुपये तक है. वहीं, Vida VX2 लेने पर वेरिएंट के हिसाब से मासिक EMI 3,604 रुपये से लेकर 4,605 रुपये तक रहेगी. इस हिसाब से देखें तो विदा वीएक्स2 की EMI सबसे कम है.
हालांकि, आपको इसपर ध्यान देना होगा कि महीने की EMI कई चीजों पर डिपेंड करती है. इसमें आपने कितने का लोन फाइनेंशियल बैंक से लिया, पहली बार में कितना डाउन पेमेंट किया और खरीदारी में एक्स्ट्रा थिंग्स, ब्याज दर और लोन पूरा करने का कुल समय शामिल होते हैं.
ये भी पढ़ें:Bajaj Chetak vs TVS iQube: दोनों में से किसे खरीदने पर कम EMI देनी होगी? देखें कंपैरिजन
