Toyota Land Cruiser FJ: फॉर्च्यूनर से छोटी लेकिन रौब में बड़ी SUV, भारत आने से पहले जापान में लॉन्च

टोयोटा ने नई Land Cruiser FJ SUV जापान में लॉन्च कर दी है. दमदार ऑफ-रोड क्षमता, प्रीमियम फीचर्स और कॉम्पैक्ट डिजाइन वाली यह SUV भारत में Scorpio-N और Fortuner के बीच नया विकल्प बन सकती है.

टोयोटा ने अपनी नई कॉम्पैक्ट ऑफ-रोड SUV Land Cruiser FJ को जापान में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. लंबे समय से चर्चा में रही यह SUV अब कंपनी की ग्लोबल Land Cruiser फैमिली का सबसे छोटा लेकिन बेहद दमदार मॉडल बन गई है. खास बात यह है कि इसे ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो फुल-साइज ऑफ-रोडर का अनुभव चाहते हैं लेकिन ज्यादा बड़ी और महंगी SUV नहीं खरीदना चाहते. भारत में भी इस SUV की एंट्री को लेकर काफी उत्साह है और माना जा रहा है कि आने वाले कुछ सालों में यह Mahindra Scorpio-N जैसी SUVs को सीधी चुनौती दे सकती है.

मजबूत बॉडी और दमदार ऑफ-रोड DNA के साथ आई नई Land Cruiser FJ

नई Toyota Land Cruiser FJ को IMV लैडर-फ्रेम प्लैटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जो इसे असली ऑफ-रोड क्षमता देता है. कंपनी ने इसमें 2.7-लीटर 2TR-FE पेट्रोल इंजन दिया है, जो लगभग 163 हॉर्सपावर और 245Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और पार्ट-टाइम 4WD सिस्टम मिलता है.

SUV का डिजाइन पूरी तरह बॉक्सी और मस्क्युलर रखा गया है ताकि इसमें क्लासिक Land Cruiser वाली पहचान बनी रहे. सामने LED हेडलैंप, चौड़े व्हील आर्च, बड़े अलॉय व्हील और पीछे स्पेयर व्हील के साथ साइड-ओपनिंग टेलगेट इसे एक प्रीमियम एडवेंचर SUV का लुक देते हैं.

अंदर से भी काफी प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से लैस

Toyota ने इस SUV के इंटीरियर को मॉडर्न और प्रैक्टिकल बनाने की कोशिश की है. इसमें 12.3-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, सात एयरबैग और ADAS सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं.

SUV की लंबाई 4610mm है, जबकि इसका व्हीलबेस 2580mm रखा गया है. इसका कॉम्पैक्ट साइज शहर में ड्राइविंग को आसान बनाएगा, वहीं ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर इसकी ऑफ-रोड क्षमता काम आएगी.

भारत में Scorpio-N और Fortuner के बीच बन सकती है नया विकल्प

रिपोर्ट्स के मुताबिक Toyota Land Cruiser FJ को भारत में 2027 के आखिर या 2028 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. कीमत की बात करें तो इसे Toyota Fortuner के आसपास रखा जा सकता है. ऐसे में यह Mahindra Scorpio-N, Jeep Meridian और आने वाली प्रीमियम लाइफस्टाइल SUVs को टक्कर दे सकती है.

भारत के लिए कंपनी इसमें डीजल या हाइब्रिड पावरट्रेन भी ला सकती है, क्योंकि भारतीय बाजार में लंबी दूरी और बेहतर माइलेज वाले विकल्पों की मांग ज्यादा रहती है.

एक्सेसरी पैक ने कीमत को और प्रीमियम बना दिया

Toyota ने Land Cruiser FJ के लिए कई एक्सेसरी पैकेज भी पेश किए हैं. Modellista स्टाइलिंग किट, ARB ऑफ-रोड पैक और Playful Set जैसे विकल्प SUV को और ज्यादा प्रीमियम और एडवेंचर-फ्रेंडली बनाते हैं.

हालांकि इन सभी पैकेज को जोड़ने पर SUV की कीमत काफी बढ़ जाती है और यह बड़ी Land Cruiser SUVs के करीब पहुंच जाती है. फिर भी एडवेंचर पसंद ग्राहकों के लिए यह SUV एक नया आकर्षक विकल्प बन सकती है.

क्यों खास है Toyota की यह नई SUV?

Land Cruiser नाम दुनियाभर में भरोसे और मजबूत ऑफ-रोड क्षमता के लिए जाना जाता है. अब Toyota इसी पहचान को छोटे और ज्यादा एक्सेसिबल पैकेज में लाने की तैयारी कर रही है. यही वजह है कि Land Cruiser FJ को कंपनी की सबसे अहम अपकमिंग SUVs में से एक माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: टोयोटा की इस कार को क्रैश टेस्ट में मिली जीरो स्टार सेफ्टी रेटिंग, मारुति सुजुकी से है रिश्ता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >