Toyota Hilux New vs Old: पुराने मॉडल से कितनी अलग है नई टोयोटा हिलक्स? देखें कंपैरिजन

टोयोटा ने आखिरकार नौवीं पीढ़ी की हिलक्स भारत में लॉन्च कर दी है. नए मॉडल में पिछले जेनरेशन की तुलना में महत्वपूर्ण डिजाइन और फीचर अपडेट किए गए हैं. यह आर्टिकल नई और पुरानी हिलक्स के बीच प्रमुख अंतरों को उजागर करता है.

कई टीजर जारी करने के बाद आखिरकार टोयोटा ने हिलक्स (Toyota Hilux) को लॉन्च कर दिया है. भारत में लाई गई कंपनी की यह नौवीं जेनरेशन टोयोटा हिलक्स है. इससे पहले मार्च, 2022 में लॉन्च हुई आठवीं पीढ़ी की पिकअप ट्रक की जगह लेने वाले इस नए मॉडल में डिजाइन और फीचर्स में कई बदलाव किए गए हैं. आइए हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि नई वाली टोयोटा हिलक्स पुरानी मॉडल से कितनी अलग है. 

Toyota Hilux New vs Old: एक्सटीरियर डिजाइन 

पिछले हिलक्स मॉडल की तुलना में, नए वाले का डिजाइन ज्यादा अग्रेसीव और मजबूत है. यह ब्रांड के टैकोमा पिकअप ट्रक से इंस्पायर्ड है. इसमें फ्रंट की तरफ इंटीग्रेटेड डे-टाइम रनिंग लैंप के साथ पतली एलईडी हेडलाइट्स दी गई है, जिनके बीच में 'TOYOTA' अक्षरों वाली चमकदार काली पट्टी है. इससे पहले वाले मॉडल में कंपनी की लोगो का यूज किया गया था.

इसका ग्रिल अब पहले से ज्यादा चौड़ा है और इसमें एंगुलर हनीकॉम्ब मेश पैटर्न मिलता है. बंपर के दोनों तरफ बड़े और ब्लैक कलर इंसर्ट लगे हैं, जबकि निचले हिस्से का डिजाइन अधिक अग्रेसीव है. इसमें उभरी हुई क्रीज, चौड़े एयर इनटेक, सिल्वर स्किड प्लेट और एलईडी फॉग लैंप शामिल हैं.

Toyota Hilux New vs Old: इंटीरियर फीचर्स 

नई हिलक्स को पुराने मॉडल की तुलना में मॉडर्न केबिन मिले हैं. इसमें एनालॉग डिस्प्ले, एक छोटा और 8 इंच का टचस्क्रीन यूनिट, फिजिकल बटनों वाला एक मजबूत 3-स्पोक स्टियरिंग व्हील, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि नई जेनरेशन वाली हिलक्स सेंटर कंसोल पर कई फिजिकल्स कंसोल दे रही हैं.

हालांकि, नई टोयोटा हिलक्स में अपने पुराने मॉडल की तरह कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन नहीं हैं. इसमें आपको ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सेंकड़-रो एसी वेंट्स, ऑटो-डिमिंग रियर व्यू इनसाइड मिरर, लेदर सीट्स एंड पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट नहीं मिलेंगे. इसके बजाय इसमें मैनुअल एयर कंडीशनिंग, एक IRVM, फैब्रिक अपहोल्स्ट्री और ड्राइवर सीट के लिए मैनुअल एडजस्टमेंट मिलता है. इसके अंदर के तापमान को बैलेंस रखने के लिए नॉर्मल रोटरी डायल का इस्तेमाल किया गया है. 

टोयोटा हिलक्स नौवीं जेनरेशन में कुछ नए फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें स्टैंडर्ड वायरलेस चार्जर, वायरलेस एप्पल कारप्ले एंड एंड्रॉयड ऑटो (टॉप-स्पेक ट्रिम पर) शामिल हैं. पहले के जैसे ही इसमें कंपनी ने 7 एयरबैग्स, ABS, ISOFIX चाइल्ड-सीट माउंट और ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स लगे हैं.

Toyota Hilux New vs Old: पावरट्रेन 

नई टोयोटा हिलक्स अपने पुराने मॉडल के जैसे ही IMV प्लेटफॉर्म बेस्ड है. इसमें 2.8 लीटर वाला ही डीजल इंजन रखा गया है, जो 204 hp की ताकत और 500 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है, जो अब सभी मॉडलों में स्टैंडर्ड है. मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन अब हटा दिया गया है. साथ ही, इसमें टू-व्हील ड्राइव दोनों विकल्प मौजूद है. हालांकि, कुछ इंटरनेशनल मार्केट में हिलक्स के साथ पेश किया जाने वाला 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भारत में उपलब्ध नहीं कराया गया है. 

Toyota Hilux New vs Old: कीमत 

पहले वाली टोयोटा हिलक्स केवल मैनुअल और ऑटोमैटिक 4-व्हील ड्राइव ऑप्शन में उपलब्ध थी, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 35.3 लाख रुपये थी. हालांकि, नई हिलक्स अब 2-व्हील ड्राइव 4-व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है, जिससे इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ी है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 31.99 लाख रुपये से लेकर 36.69 लाख रुपये तक है

ये भी पढ़ें: लॉन्च से पहले ही रिवील हुए Mahindra Scoropio N Facelift के फीचर्स, जानें क्या-क्या मिलेगा नया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >