अगर बाइक स्टार्ट होते ही इंजन की आवाज सुनकर आपका दिल तेज धड़कने लगता है, तो स्पोर्ट्स बाइक का क्रेज आपसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता. अच्छी बात यह है कि अब रेसिंग जैसा एक्सपीरियंस लेने के लिए लाखों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि, भारतीय बाजार में 2 लाख रुपये से कम कीमत में कई ऐसी स्पोर्ट्स बाइक्स मौजूद हैं, जो स्टाइल, स्पीड और परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन ऑफर करती हैं. अगर आप भी कम बजट में एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं, जो हर राइड को खास बना दे, तो यहां दिए गए ऑपशंस आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं.
Yamaha R15 V4: बजट में मिलने वाली मिनी सुपरबाइक
जब भी एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक की बात होती है, तो Yamaha R15 V4 का नाम सबसे पहले आता है. यह बाइक देखने में किसी रेसिंग मशीन से कम नहीं लगती. इसका डिजाइन Yamaha की MotoGP बाइक्स से इंस्पायर्ड है, जो इसे सड़क पर बेहद आकर्षक बनाता है. बाइक में 155cc का लिक्विड-कूल्ड VVA इंजन दिया गया है, जो शानदार परफॉर्मेंस और स्मूद पावर डिलीवरी देता है. इसके अलावा स्लिपर क्लच, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्विक शिफ्टर (चुनिंदा वेरिएंट में) और फुल फेयरिंग बॉडी इसे अपने सेगमेंट की सबसे खास बाइक्स में शामिल करते हैं. ऐसे में अगर आप ऐसी बाइक चाहते हैं, जो रोजाना इस्तेमाल के साथ वीकेंड पर रेस ट्रैक जैसा अहसास भी दे, तो R15 V4 आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकती है. इसकी कीमत लगभग 1.71 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है.
Bajaj Pulsar NS200: कम कीमत में ज्यादा पावर
स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में Pulsar NS200 को पावर और वैल्यू फॉर मनी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन माना जाता है. इसमें 199.5cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 24hp की पावर जेनरेट करता है. बाइक का स्ट्रीटफाइटर डिजाइन यंगस्टर्स को काफी पसंद आता है. इसके अलावा USD फ्रंट फोर्क्स, मोनोशॉक सस्पेंशन, ड्यूल-चैनल ABS और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं.ऐसे में अगर आपका फोकस ज्यादा पावर और आक्रामक लुक पर है, तो NS200 आपकी उम्मीदों पर खरा उतर सकती है. इसकी कीमत 1.36 लाख से 1.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
Hero Xtreme 250R: सबसे ज्यादा पावर वाली बाइक
Hero MotoCorp की Xtreme 250R इस लिस्ट की सबसे पावरफुल बाइक मानी जा सकती है. इसमें 249cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो करीब 29.5hp की पावर जेनरेट करता है. Hero ने इस बाइक को स्पोर्टी राइडिंग के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है. बाइक में स्लिपर क्लच, इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स, 6-स्पीड गियरबॉक्स और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ऐसे में जो राइडर्स 150cc या 160cc बाइक से अपग्रेड करना चाहते हैं और ज्यादा पावर की तलाश में हैं, उनके लिए Xtreme 250R एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है. इसकी कीमत लगभग 1.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम रांची) है.
TVS Apache RTR 200 4V: फीचर्स के मामले में सबसे आगे
अगर आपकी प्रयोरिटी सिर्फ पावर नहीं बल्कि फीचर्स भी हैं, तो TVS Apache RTR 200 4V पर नजर डाल सकते हैं. इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसके तीन राइडिंग मोड्स Sport, Urban और Rain हैं. 197.75cc इंजन से लैस यह बाइक अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने में सक्षम है. इसमें ड्यूल-चैनल ABS, स्लिपर क्लच, ऑल-LED लाइटिंग और SmartXonnect ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. फीचर्स और टेक्नोलॉजी पसंद करने वाले और ज्यादा फीचर वाली बाइक खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए Apache RTR 200 4V एक शानदार पैकेज है. इसकी कीमत 1,39,314रुपये (एक्स-शोरूम रांची) है.
Suzuki Gixxer SF 250: स्पोर्टी लुक के साथ टूरिंग का भी दमदार साथी
अगर आप ऐसी स्पोर्ट्स बाइक की तलाश में हैं, जो देखने में पूरी तरह रेसिंग मशीन जैसी लगे और लंबी दूरी के सफर में भी शानदार प्रदर्शन करे, तो Suzuki Gixxer SF 250 आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है. यह इस लिस्ट की इकलौती फुली-फेयर्ड 250cc बाइक है, जो अपने एग्रेसिव डिजाइन और प्रीमियम लुक की वजह से सड़क पर अलग पहचान बनाती है. बाइक में 249cc का ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 26.13hp की पावर और 22.2Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. फीचर्स की बात करें, तो इसमें एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, ड्यूल-चैनल ABS और मजबूत बिल्ड क्वालिटी मिलती है, जो इसे लंबी दूरी की यात्राओं के लिए भी परफेक्ट बनाती है. इसकी शुरुआती कीमत 1,83,341 रुपये (एक्स-शोरूम रांची) है.
कौन-सी बाइक आपके लिए सही रहेगी?
अगर आपका सपना रेसिंग बाइक जैसा अनुभव लेने का है, तो Yamaha R15 V4 सबसे बेहतर ऑप्शन हो सकती है. ज्यादा पावर और स्ट्रीटफाइटर लुक पसंद है तो Bajaj Pulsar NS200 आपके लिए सही रहेगी. वहीं 250cc इंजन और दमदार परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए Hero Xtreme 250R एक शानदार ऑप्शन है. फीचर्स और टेक्नोलॉजी को प्रयोरिटी देने वाले राइडर्स TVS Apache RTR 200 4V को ऑप्शन में रख सकते हैं. वहीं, अगर आपकी प्रायोरिटी स्पोर्टी डिजाइन के साथ हाईवे पर आरामदायक और दमदार राइडिंग अनुभव लेना है, तो Suzuki Gixxer SF 250 इस बजट में सबसे दमदार ऑपशंस में से एक साबित हो सकती है.
यह भी पढ़ें: रोजाना सफर के लिए बेस्ट हैं ये 5 बाइक्स, कीमत 1 लाख रुपये से भी कम
