एक बार चार्ज करने पर लंबी रेंज देते हैं ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, कीमत 1 लाख से भी कम

Top 5 Electric Scooter Under Rs 1 Lakh: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर किफायती ऑप्शन बनकर उभर रहे हैं. Hero Vida VX2 Go, TVS Orbiter, Ola S1 X, Ampere Magnus Grand और Komaki XR7 जैसे मॉडल 1 लाख रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं. ये स्कूटर शानदार रेंज, एडवांस्ड फीचर्स और कम रनिंग कॉस्ट के साथ आते हैं.

पेट्रोल के बढ़ते दामों ने लोगों का बजट बिगाड़ रखा है. ऐसे में अगर आप भी ऐसा स्कूटर खरीदना चाहते हैं, जो जेब पर भारी न पड़े और रोजाना की यात्रा भी आसान बना दे, तो इलेक्ट्रिक स्कूटर एक शानदार ऑप्शन हो सकते हैं. अच्छी बात यह है कि अब 1 लाख रुपये से कम कीमत में भी कई ऐसे ई-स्कूटर मार्केट में उपलब्ध हैं, जो शानदार रेंज और दमदार फीचर्स के साथ आते हैं. यहां 5 ऐसे ई-स्कूटर्स के बारे में बताया गया है, जो आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं.

Hero Vida VX2 Go: शहर की सड़कों के लिए स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर

अगर आप रोजाना ऑफिस, कॉलेज या बाजार आने-जाने के लिए एक किफायती और फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं, तो Hero Vida VX2 Go एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. यह कंपनी का एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे खासतौर पर शहर में आसान और किफायती सफर के लिए डिजाइन किया गया है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 99,490 रुपये है. इस स्कूटर में 2.2kWh की रिमूवेबल (निकाली जा सकने वाली) बैटरी दी गई है, जिसे जरूरत पड़ने पर आसानी से चार्ज किया जा सकता है. कंपनी के मुताबिक यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 92 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 70kmph है, जो शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए काफी मानी जाती है. साथ ही इसमें 33.2 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलते हैं.

Hero vida vx2 go

TVS Orbiter: भरोसेमंद ब्रैंड का किफायती ऑप्शन

अगर आप किसी भरोसेमंद कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो TVS Orbiter एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. TVS Orbiter एक फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 91,550 रुपये है. इसमें 34 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है, जिसमें दो हेलमेट तक रखे जा सकते हैं. स्कूटर में स्मार्ट कनेक्टिविटी, क्रूज कंट्रोल और 760mm की आरामदायक सीट हाइट जैसी सुविधाएं दी गई हैं. इसमें 1.8kWh की बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज पर 86km तक की रेंज देने का दावा करता है. खास बात यह है कि बैटरी को 80 फीसदी तक चार्ज करने में केवल 2 घंटे 20 मिनट का समय लगता है. इसकी टॉप स्पीड 68kmph है और इसमें Eco व City जैसे राइडिंग मोड्स भी मिलते हैं.

Tvs orbiter

Ola S1 X 3kWh: लंबी रेंज और तेज रफ्तार

Ola Electric का S1 X 3kWh वेरिएंट भी बजट सेगमेंट में काफी पसंद किया जा रहा है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 97,381 रुपये है. इस स्कूटर में 3kWh बैटरी पैक और 7kW पीक पावर वाला मोटर दिया गया है, जो एक बार चार्ज करने पर 176km तक की रेंज देने का दावा करती है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 123kmph तक बताई जाती है. फीचर्स की बात करें तो इसमें LCD डिस्प्ले, फिजिकल चाबी और 34 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है. ऐसे में यह उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है जो लंबी दूरी तय करते हैं.

Ola s1 x 3kwh

Ampere Magnus Grand: आरामदायक राइड के लिए शानदार

Ampere Magnus Grand STD एक किफायती और रोजाना इस्तेमाल के लिए परफेक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑप्शन है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 89,999 रुपये है. इसमें 2.3kWh की LFP (Lithium Ferro Phosphate) बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज पर 118km तक की रेंज देने का दावा करती है. इसकी टॉप स्पीड 65kmph है, जिससे यह शहर के भीतर सफर के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन जाता है. स्कूटर में 2.4kW पीक पावर वाला मोटर मिलता है और इसमें Eco व City जैसे राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं. सुविधा के लिए USB चार्जिंग पोर्ट, रिवर्स मोड और साइड-स्टैंड सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं. वहीं 22 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज रोजमर्रा के सामान रखने के लिए काफी है. सुरक्षा के लिए इसमें CBS के साथ ड्रम ब्रेक और बेहतर राइडिंग कम्फर्ट के लिए टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन व ड्यूल रियर शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं.

Komaki XR7: सबसे ज्यादा रेंज वाला स्कूटर

अगर आपकी प्रायोरिटी ज्यादा से ज्यादा रेंज है, तो Komaki XR7 STD को ऑप्शन में रख सकते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 91,499 रुपये है. कंपनी के अनुसार यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 322km तक की रेंज दे सकता है. इसकी टॉप स्पीड 55kmph है. इसमें 3kW पावर वाला मोटर दिया गया है. साथ ही डिजाइन, फीचर्स और सेफ्टी के मामले में भी यह स्कूटर अच्छा पैकेज माना जाता है.

Komaki xr7

कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए सही?

अगर आपको लंबी रेंज चाहिए तो Ola S1 X और Komaki XR7 अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं. वहीं स्वैपेबल बैटरी और ब्रैंड वैल्यू के लिए Hero Vida VX2 Go बढ़िया ऑप्शन है. इसके अलावा, भरोसेमंद और किफायती ऑप्शन के तौर पर TVS Orbiter भी अच्छा है, जबकि आरामदायक राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए Ampere Magnus Grand एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है.

नोट: यहां दिए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमत कंपनी के ऑफिशियल साइट के हिसाब से दी गई है. हालांकि, अलग-अलग शहरों और वेरिएंट्स के हिसाब से स्कूटर्स की कीमत अलग-अलग हो सकती है. ऐसे में अपने शहर में मौजूद कंपनी के शोरूम में स्कूटर की कीमत पहले पता कर लें.

यह भी पढ़ें: गड्ढे हों या उबड़-खाबड़ सड़क, 14-इंच बड़े पहियों वाले ये 5 स्कूटर्स देंगे स्मूद राइड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >