एक बार टंकी फुल और कई दिनों की छुट्टी, 50 kmpl से ज्यादा माइलेज देते हैं ये 5 स्कूटर

Best Mileage Scooters: अगर आपका मकसद कम पेट्रोल में ज्यादा सफर करना है, तो बाजार में ऐसे कई स्कूटर मौजूद हैं जो शानदार माइलेज देते हैं. चाहे आपको ऑफिस जाना हो, कॉलेज या घरेलू कामकाज करना हो, ये स्कूटर कम खर्च में बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

Best Mileage Scooters: भारत में लगातार बढ़ती पेट्रोल की कीमतों ने लोगों को ऐसी स्कूटी की तलाश में लगा दिया है, जो जेब पर कम बोझ डाले. यही वजह है कि अब खरीदार सिर्फ स्टाइल नहीं, बल्कि बेहतर माइलेज, आरामदायक राइड और कम रनिंग कॉस्ट को प्रायोरिटी दे रहे हैं. कंपनियों ने भी ग्राहकों की इस जरूरत को समझते हुए कई ऐसे स्कूटर लॉन्च किए हैं, जो शानदार माइलेज के साथ ढेर सारे फीचर्स भी ऑफर करते हैं. खासकर 125cc से कम इंजन वाले स्कूटरों का सेगमेंट 2026 में सबसे ज्यादा पॉपुलर बना हुआ है. इनमें से कई मॉडल 50 kmpl से भी ज्यादा माइलेज देने का दावा करते हैं. आइए जानते हैं भारत के 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटरों के बारे में.

TVS Jupiter

TVS Jupiter लंबे समय से देश के सबसे पसंदीदा फैमिली स्कूटर्स में से एक रही है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका शानदार माइलेज और स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस है. स्कूटर की आरामदायक सीट और आसान हैंडलिंग हर उम्र के राइडर्स के लिए इसे बेहतरीन बनाती है. वहीं, रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाने वाले कई प्रैक्टिकल फीचर्स भी इसमें मिलते हैं. माइलेज की बात करें तो नॉर्मल सिचुएशन में TVS Jupiter करीब 53.84 kmpl तक का माइलेज देती है.

Suzuki Avenis 125

Suzuki Avenis 125  माइलेज और स्टाइल बढ़िया कॉम्बिनेशन है. इसका स्पोर्टी और एग्रेसिव डिजाइन इसे ट्रेडिशनल फैमिली स्कूटर्स से अलग पहचान देता है. वहीं, 124cc का रिफाइंड इंजन शहर की ट्रैफिक में तेज और स्मूद एक्सीलरेशन देता है. अच्छी बात यह है कि शानदार परफॉर्मेंस के साथ यह स्कूटर करीब 54 kmpl तक का माइलेज ऑफर करती है.

यह भी पढ़ें: स्पोर्टी लुक और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बो, ₹1.5 लाख के अंदर आने वाले 5 शानदार स्कूटर्स

Hero Destini 125

इसका आरामदायक राइडिंग एक्सपीरियंस और सिंपल लेकिन प्रैक्टिकल डिजाइन इसे हर उम्र के राइडर्स के लिए परफेक्ट बनाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि Hero का बड़ा सर्विस नेटवर्क मेंटेनेंस को आसान बना देता है. इससे लंबे समय में भी भरोसा बना रहता है. वहीं लगभग 59 kmpl का माइलेज इसे रोजाना ऑफिस, कॉलेज या बाजार आने-जाने के लिए जेब पर हल्का और किफायती ऑप्शन बनाता है.

Hero Xoom 125

Hero Xoom 125 ऐसा स्पोर्टी स्कूटर है जो यंग राइडर्स के बीच काफी पॉपुलर है. इसका शार्प और स्पोर्टी डिजाइन सड़क पर अलग पहचान बनाता है. वहीं मॉडर्न फीचर्स इसे और भी हटकर बनाते हैं. परफॉर्मेंस की बात करें तो Hero Xoom 125 करीब 95 किमी/घंटा की टॉप स्पीड हासिल कर सकता है. कंपनी के अनुसार, यह 54.33 kmpl तक का माइलेज देता है, जिससे शहर में आने-जाने का खर्च भी काफी हद तक कंट्रोल में रहता है.

TVS Jupiter 125

TVS Jupiter 125 रेगुलर Jupiter की खूबियों को एक कदम आगे ले जाती है. इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है 33 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज. इसमें आप हेलमेट से लेकर रोजमर्रा का काफी सामान आसानी से रख सकते हैं. इसकी सीटिंग पोजिशन लंबी दूरी पर भी थकान महसूस नहीं होने देती. करीब 50 kmpl के माइलेज के साथ Jupiter 125 उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है, जो कम खर्च में एक बढ़िया स्कूटर चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: बार-बार चार्ज करने का झंझट खत्म, 2026 में लंबी रेंज वाले ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहे धूम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >