1 L फ्यूल में 70 kmpl चलने वाली 5 दमदार बाइक्स, कीमत 1 लाख रुपए से भी कम

अगर आप कम दाम में दमदार माइलेज देने वाली बाइक की तलाश में हैं, तो ये 5 विकल्प आपके लिए बेहतरीन हो सकते हैं। ये बाइक्स ₹1 लाख से कम कीमत में 60 KMPL से ज़्यादा का माइलेज देती हैं।

आपको एक ऐसी बाइक की तलाश है, जो कम दाम में दमदार माइलेज देने का पावर रखती है, तो आपके लिए ये 5 बेस्ट ऑप्शन बन सकती है. देश के ऑटोमोबाइल बाजार में ऐसी कई बाइकें हैं, जिनका माइलेज काफी अधिक है. इन सभी का भारतीय सड़कों पर जलवा है. इसके अलावा इसकी कीमत भी 1 लाख रुपए से कम है, जो लो बजट वालों के लिए बेस्ट है. आइए हम आपको उन 5 बाइकों के बारे में बताते हैं, जिसका माइलेज 60 kmpl से भी ज्यादा है. 

Hero HF Deluxe 

हीरो मोटोकॉर्प की शानदार माइलेज देने वाली बाइकों में HF Deluxe का नाम भी आता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत करीब 64 हजार रुपए है. यदि आपको कम बजट में एक धमाकेदार बाइक चाहिए, तो यह बढ़िया विकल्प हो सकता है. इस बाइक में 97.2 सीसी का इंजन मिलता है, जो काफी ज्यादा पावर देता है. पॉवरफूल इंजन के चलते इसका माइलेज 70 kmpl तक राहत है. 

Hero Splendor Plus 

हीरो स्पलेंडर का नाम आपने जरूर सुना होगा, जो देश की पॉपुलर लो बजट बाइकों में शामिल है. ग्रामीण इलाकों के लिए इसे बेस्ट माना जाता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत करीं 78 हजार रुपए है. यह बाइक दमदार माइलेज के लिए जानी जाती है. यह 90.2 सीसी इंजन के साथ आती है. इसका माइलेज की बात करें, तो 1 लीटर पेट्रोल में आप आसानी से 70 किलोमीटर जा सकते हैं.

TVS Sport 

जब बात दमदार माइलेज और लो बजट की हो, तो उसमें TVS कंपनी की बाइक कहां पीछे रह सकती हैं. अगर आप भी इस कंपनी के लवर हैं और बेस्ट माइलेज वाली बाइक लेना चाहते हैं, तो TVS Sports आपके लिए बढ़िया चॉइस बन सकती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 58 हजार से लेकर 58 हजार रुपए (दिल्ली) तक है. इसमें आपको 109.07 सीसी का इंजन मिलता है, जो 70 kmpl माइलेज देने का पावर रखता है.

Hero Splendor Plus XTech

हीरो कंपनी की एक और बाइक का नाम इस सूची में है, जो दमदार माइलेज और लो बजट में आती है. स्प्लेन्डर प्लस एक्सटेक भी स्पलेन्डर का एक वेरिएंट है, जिसके बारे में हमने आपको ऊपर भी बताया है. इसमे 97.2 सीसी का इंजन मिलता है. इसका माइलेज भी 70 kmpl है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली) 81 हजार से लेकर 84 हजार रुपए तक है.

TVS Redeon

TVS में आपके लिए एक और चॉइस Redeon के रुप में है, जो माइलेज के मामले में बेस्ट है. इसमें 109.7 सीसी 4 स्ट्रोक ड्यूरालाइफ इंजन लगाया गया है. यह 8.8 bhp पॉवर और 8.7 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली) 58 हजार रुपए है. वहीं, Digi Disc के लिए 80 हजार रुपए (एक्स-शोरूम) लगेंगे. इसका ARAI क्लेमड माइलेज 73.68 kmpl है.

यह भी पढ़ें: Komaki के 2 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 4 घंटे में चार्ज होकर देंगे 150km की रेंज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivansh Shekhar

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >