महंगे पेट्रोल से मिलेगी राहत, ये 5 बाइक देती हैं 80 kmpl तक का माइलेज, कीमत सिर्फ 57,950 रुपये से शुरू

Best Mileage Bikes Under 1 Lakh: अगर आप बढ़ते पेट्रोल खर्च से परेशान हैं, तो कम बजट में ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स आपके लिए बढ़िया हो सकती हैं. नीचे हमने 5 किफायती कम्यूटर बाइक्स की लिस्ट तैयार की हैं, जो रोजमर्रा की सवारी के लिए आसान, भरोसेमंद और फ्यूल-सेविंग हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

Best Mileage Bikes Under 1 Lakh: भारत में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच अगर आप ऐसी बाइक तलाश रहे हैं जो कम कीमत में ज्यादा माइलेज दे, तो आपकी तलाश यहां थोड़ी आसान हो सकती है. हमने 1 लाख रुपये से कम कीमत में आने वाली कुछ शानदार बाइक्स की लिस्ट तैयार की है, जो रोजाना ऑफिस, कॉलेज या शहर के अंदर आने-जाने के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं. इन बाइक्स की सबसे खास बात यह है कि ये 65 kmpl से लेकर 80 kmpl तक का माइलेज देने का दावा करती हैं. आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी बाइक्स शामिल हैं.

TVS Sport

इसकी एक्स-शोरूम कीमत 57,950 रुपये से शुरू होती है. कंपनी दावा करती है कि यह बाइक 80 kmpl तक का माइलेज दे सकती है, जो एंट्री-लेवल कम्यूटर बाइक्स में काफी शानदार माना जाता है. इस बाइक में 109.7cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों हो या छोटे कस्बों के रास्ते, इसे खास तौर पर ऐसे ही रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाया गया है. हल्का वजन होने की वजह से ट्रैफिक में इसे संभालना आसान रहता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें अलॉय व्हील्स, कुछ वेरिएंट्स में इलेक्ट्रिक स्टार्ट और सिंपल लेकिन प्रैक्टिकल डिजाइन मिलता है.

Hero HF Deluxe

इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59,477 रुपये से शुरू होती है. कंपनी दावा करती है कि यह करीब 70 kmpl तक माइलेज दे सकती है. यह बाइक 97.2cc इंजन के साथ आती है, जिसे ज्यादा पावर के बजाय बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और आसान मेंटेनेंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसके कुछ वेरिएंट्स में i3S टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जो ट्रैफिक सिग्नल या जाम में बाइक रुकने पर इंजन को अपने आप बंद कर देती है और क्लच दबाते ही फिर चालू हो जाती है. इससे फ्यूल की बचत में मदद मिलती है.

Honda Shine 100

इसकी एक्स-शोरूम कीमत 65,393 रुपये रखी गई है. कंपनी दावा करती है कि यह 65 kmpl तक माइलेज दे सकती है. यह बाइक 100cc कम्यूटर सेगमेंट में आती है और सीधे उन ग्राहकों को टारगेट करती है जिन्हें ऑफिस आने-जाने या रोजमर्रा के छोटे-मोटे कामों के लिए सिंपल और किफायती बाइक चाहिए. इसमें 98.98cc का इंजन दिया गया है.

Bajaj Platina 100

इसकी एक्स-शोरूम कीमत 68,711 रुपये है. कंपनी दावा करती है कि यह करीब 70 kmpl तक का माइलेज दे सकती है, जो डेली ऑफिस या लंबे रूट पर आने-जाने वालों के लिए काफी बढ़िया है. इस बाइक में 102cc का इंजन दिया गया है, जो 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. लेकिन इसकी खासियत सिर्फ इंजन नहीं, बल्कि इसका कम्फर्ट है. लंबी ट्रैवल सस्पेंशन और कुशन वाला क्विल्टेड सीट सेटअप खराब सड़कों पर भी सफर को ज्यादा कम्फर्टेबल बनाता है.

Hero Splendor Plus Xtec 2.0

इसकी एक्स-शोरूम कीमत 83,214 रुपये रखी गई है. यह बाइक इस लिस्ट की सबसे महंगी बाइक जरूर है, लेकिन इसके साथ आपको सिर्फ नाम नहीं, फीचर्स का भी अच्छा पैकेज मिलता है. कंपनी का दावा है कि यह बाइक 73 kmpl तक का माइलेज देती है, जो डेली ऑफिस, कॉलेज या शहर के छोटे-बड़े सफर के लिए काफी किफायती बनाता है. इसमें 97.2cc का इंजन मिलता है, लेकिन असली आकर्षण इसके स्मार्ट फीचर्स हैं. जैसे फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और LED लाइटिंग.

यह भी पढ़ें: फ्यूल खर्च से परेशान लोगों के लिए ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं बेहतर चॉइस, फटाफट डालें नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >