अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन उसकी ऊंची कीमत आपको रोक रही है, तो Battery as a Service (BaaS) मॉडल आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन है. इस मॉडल में आपको स्कूटर और बैटरी अलग-अलग मिलते हैं, जिससे स्कूटर की शुरुआती कीमत काफी कम हो जाती है. बैटरी खरीदने के बजाय आप उसके लिए हर महीने एक फिक्स्ड सब्सक्रिप्शन देते हैं. इससे आपको एक साथ बड़ा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती.
भारत में अब कई कंपनियां BaaS मॉडल ऑफर कर रही हैं. अगर आप भी ऐसी ही वैल्यू फॉर मनी डील की तलाश में हैं, तो आइए जानते हैं उन टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में, जिन्हें आप BaaS मॉडल के साथ खरीद सकते हैं.
Ather 450 Series
ये स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर IDC के अनुसार 160 km तक की रेंज और 90 km/h की टॉप स्पीड देने का दावा करता है. इसमें इनफिनिट क्रूज, हिल होल्ड कंट्रोल और क्रॉल कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसका इलेक्ट्रिक मोटर 6.4 kW की पावर और 26 Nm का दमदार टॉर्क जनरेट करता है. कीमत की बात करें तो Ather 450 Series की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.19 लाख है, जबकि BaaS (Battery as a Service) ऑप्शन के साथ इसे ₹84,341 की शुरुआती कीमत पर भी खरीदा जा सकता है.
Ather Rizta
ये स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 159 km तक की IDC रेंज देने का दावा करती है. इसमें TFT डिस्प्ले, Eco मोड और लंबी व चौड़ी सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं. खास बात यह है कि इसमें 56 लीटर का सेगमेंट-लीडिंग अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है. इसके अलावा मैजिक ट्विस्ट, रिवर्स मोड, लाइव लोकेशन शेयरिंग, स्किड कंट्रोल और फॉल सेफ जैसे स्मार्ट फीचर्स इसे और भी खास बनाते हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.04 लाख है, जबकि BaaS (Battery as a Service) वर्जन सिर्फ ₹75,999 से शुरू होता है.
TVS iQube
TVS iQube का टॉप मॉडल एक बार चार्ज करने पर लगभग 212 km तक (IDC) चल सकता है. इसमें स्मार्ट LED हेडलैम्प DRLs के साथ, एक मॉडर्न TFT डिस्प्ले जो स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाता है, TVS का SmartXonnect सिस्टम, और 32 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा इसमें HMI कंट्रोलर, Eco और Power जैसे राइडिंग मोड्स और एडवांस बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम भी दिया गया है. इसका BaaS (Battery as a Service) प्लान आपको इसे सिर्फ ₹59,999 की शुरुआती कीमत पर मिल जाएगा. वहीं इसका स्टैंडर्ड वर्जन करीब ₹1.02 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है.
Hero Vida VX2 Go
इस स्कूटर में रिमूवेबल बैटरी दी गई है. एक बार फुल चार्ज करने पर यह लगभग 92 km (IDC) की रेंज देता है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 70 km/h तक जाती है. इसके अलावा इसमें 33.2 लीटर का बड़ा बूट स्पेस, रिवर्स पार्किंग असिस्ट, स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स और पूरी तरह डिजिटल LED डैशबोर्ड मिलता है. इसे BaaS (Battery as a Service) प्लान के तहत सिर्फ ₹44,990 की शुरुआती कीमत में लिया जा सकता है, जबकि इसका स्टैंडर्ड वर्जन ₹76,740 (एक्स-शोरूम) का है.
TVS Orbiter V1
इस स्कूटर में आपको 86 km (IDC) तक की क्लेम्ड रेंज मिलती है. इसमें LED हेडलैम्प, फ्लैट फ्लोरबोर्ड, SmartXonnect, LCD डिस्प्ले, एंटी-थेफ्ट अलर्ट, मल्टीपल राइड मोड्स, जियोफेंसिंग, क्रैश और फॉल अलर्ट जैसी स्मार्ट टेक्नोलॉजी मिलती है. इसके अलावा इसमें क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग असिस्ट, फ्रंट अलॉय व्हील, 34 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे प्रैक्टिकल फीचर्स भी दिए गए हैं. इसका नॉर्मल प्राइस करीब ₹84,500 है, वहीं BaaS वर्जन सिर्फ ₹49,999 में मिल जाता है.
यह भी पढ़ें: फोन में मैप देखने की जरूरत नहीं, ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर आते हैं इनबिल्ट नेविगेशन के साथ
