अगर आपका बजट 2.5 लाख रुपये तक है और आप Hero की स्ट्रीट बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके पास चुनने के लिए चार शानदार ऑप्शन मौजूद हैं. इनमें डेली ऑफिस आने-जाने वालों से लेकर दमदार परफॉर्मेंस चाहने वाले राइडर्स तक, हर तरह के राइडर्स के लिए एक ऑप्शन मिलता है. आइए बिना देर किए अब जानते हैं इनकी कीमत, इंजन, माइलेज, डिजाइन, फीचर्स और रोजमर्रा की राइडिंग के लिए ये क्या-क्या ऑफर करती हैं.
Hero Xtreme 160R
- Hero Xtreme 160R इस लाइनअप की सबसे किफायती बाइक है.
- इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.06 लाख रुपये है, जो इसके सिंगल डिस्क वेरिएंट की है.
- बाइक में 163.2cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 15.2 PS की पावर और 14 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. कंपनी के मुताबिक.
- यह बाइक करीब 47-48 kmpl तक का माइलेज देती है. करीब 139.5 किलोग्राम वजन होने की वजह से इसे शहर की ट्रैफिक में चलाना आसान रहता है.
Hero Xtreme 160R 4V
- यह स्टैंडर्ड Xtreme 160R से ज्यादा दमदार है. इसमें 4-वाल्व इंजन मिलता है, जो 16.9 PS की पावर और 14.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
- इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये से शुरू होकर 1.34 लाख रुपये तक जाती है.
- 2026 मॉडल में कंपनी ने कई नए और काम के फीचर्स भी जोड़े हैं. अब इसमें USD (Upside Down) फ्रंट फोर्क्स, Rain, Road और Sport जैसे तीन राइडिंग मोड, क्रूज कंट्रोल और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कलर LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा भी दी गई है.
- यह बाइक करीब 48 kmpl का दावा किया गया माइलेज देती है.
ये भी पढ़ें: 163km रेंज वाली इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने किया कमाल, 50 हजार यूनिट बनाकर रचा नया मुकाम
Hero Mavrick 440
- इसमें 440cc का एयर/ऑयल कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 27 PS की पावर और 36 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
- इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप एंड असिस्ट क्लच दिया गया है.
- इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.13 लाख रुपये से 2.40 लाख रुपये के बीच है. यानी यह 2.5 लाख रुपये के बजट में आसानी से फिट बैठती है.
- Hero Xtreme 160R सीरीज के मुकाबले Mavrick 440 को लंबी दूरी और आरामदायक राइड के लिए तैयार किया गया है.
- इसका वजन 187 kg है और सीट की ऊंचाई 803 mm है.
- माइलेज की बात करें तो कंपनी के अनुसार यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में करीब 32 से 36 km तक चल सकती है.
- फीचर्स की बात करें तो इसके हाई वेरिएंट्स में गोल्डन USD फ्रंट फोर्क्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बेहतर सेफ्टी के लिए डुअल-चैनल ABS दिए गए हैं.
Hero Xtreme 250R
- इसमें 249.03cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 29.5 bhp की पावर और 25 Nm का टॉर्क पैदा करता है.
- इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट व स्लिपर क्लच दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह बाइक 120 km/h की टॉप स्पीड तक जा सकती है.
- इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.66 लाख रुपये है. यही वजह है कि यह Hero Mavrick 440 के मुकाबले ज्यादा किफायती ऑप्शन बन जाती है.
- बाइक में अग्रेसिव स्ट्रीटफाइटर डिजाइन, 43mm USD फ्रंट फोर्क्स और स्विचेबल डुअल-चैनल ABS जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
- कंपनी के मुताबिक यह बाइक करीब 37 kmpl का ARAI-सर्टिफाइड माइलेज देती है.
ये भी पढ़ें: Hero HF 100 या TVS Radeon: डेली यूज के लिए कौन बेहतर विकल्प? कीमत 60 हजार रुपये से कम
