Valentine’s Day Gift Ideas: पार्टनर को गिफ्ट करें ये गैजेट्स, पाकर खुश हो जाएगा आपका प्यार

Valentine’s Day Gift Ideas अगर आप भी अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर कोई यूजफुल गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, लेकिन तय नहीं कर पा रहे कि क्या दें, तो हम आपका काम थोड़ा आसान कर देते हैं. हम कुछ ऐसे गिफ्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं.

Valentine’s Day Gift Ideas

प्यार करने वालों को 14 फरवरी का इंतजार रहता है. इस दिन वैलेंटाइन डे (Valentines Day) है. प्यार करने वाले लोग इस दिन को अपने ढंग से सेलिब्रेट करते हैं. इस दिन ब्वॉयफ्रेंड (Boyfriend) और गर्लफ्रेंड (Girlfriend) एक दूसरे को गिफ्ट (Gift) जरूर देते हैं. अगर आप भी अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर कोई यूजफुल गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, लेकिन तय नहीं कर पा रहे कि क्या दें, तो हम आपका काम थोड़ा आसान कर देते हैं. हम कुछ ऐसे गिफ्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं.

स्मार्टफोन गिफ्ट करें

वैलेंटाइन डे पर आप अपने या अपनी वैलेंटाइन को स्मार्टफोन गिप्ट कर सकते हैं. इन दिनों 5जी स्मार्टफोन काफी डिमांड में हैं. मार्केट में इसकी कीमत लगभग 15 हजार से शुरू होती है. बढ़िया कैमरा और प्रॉसेसर से लैस हैंडसेट के लिए खर्च थोड़ा ज्यादा करना होगा. अगर बजट की कोई परेशानी नहीं है, तो अपने लव इंट्रेस्ट को आप सरप्राइज के तौर पर शानदार फोन गिफ्ट कर सकते हैं. इसे पाने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं होगा.

स्मार्टवॉच भी अच्छा गिफ्ट ऑप्शन

स्मार्टवॉच जैसा वियरेबल डिवाइस गिफ्ट करने के लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. फीचर्स के अनुसार स्मार्टवॉच अलग-अलग रेंज में आते हैं. एक बढ़िया स्मार्टवॉच की कीमत 2 हजार रुपये से शुरू होती है. इनमें कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स के अलावा कॉलिंग फीचर भी मिलते हैं.

म्यूजिक वाला फोटो फ्रेम

पार्टनर को सिंपल म्यूजिक वाला फोटो फ्रेम दे सकते हैं. इस यूनीक गिफ्ट आइटम में आप अपने पार्टनर की फोटो लगवा सकते हैं, जो उनका दिल जीत लेगा. ग्लास के इस फ्रेम में आप उनके लिए अपनी पसंद का गाना कस्टमाइज करा सकते हैं. पसंदीदा गाने को आप कोड की मदद से सुन भी सकते हैं. इसमें स्पेशल क्यूआर कोड लगाया जाता है.

हेडफोन या ईयरबड भी अच्छा ऑप्शन

हेडफोन या TWS ईयरबड का एक अच्छा पेयर पाकर आपके लव इंट्रेस्ट की बांछें खिल जाएंगी. आप प्रीमियम रेंज में Apple AirPods से लेकर किफायती सेगमेंट में boAt और Noise के हेडफोन तक खरीद सकते हैं. वैलेंटाइन पर यह अापके पार्टनर के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है.

ब्लूटूथ वाला स्मार्ट स्पीकर

वैलेंटाइन डे पर अपने लव इंट्रेस्ट को ब्लूटूथ वाला स्मार्ट स्पीकर गिफ्ट करना भी अच्छा आइडिया है. ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजार में 2 हजार रुपये की रेंज में बढ़िया स्मार्ट स्पीकर आराम से मिल जाएगा. इसके जरिये आपका प्यार अपने फुर्सत के पलों में गाने सुन सकता है. अपने फोन के साथ पेयर करके अकेले में आपसे बात कर सकता है. इससे उन्हें आपके साथ होने का एहसास होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >