ChatGPT से Google को क्या खतरा है? यहां समझें हर एक बात

1 / 1
ChatGPT से Google को क्या खतरा है? यहां समझें हर एक बात
फुल स्क्रीन में देखें

ChatGPT से Google को क्या खतरा है? यहां समझें हर एक बात

What Is Chat GPT ? चैटजीपीटी का फुल फॉर्म (Chat GPT full form) चैट जेनरेटिव प्रीट्रेंड ट्रांसफाॅर्मर (Chat Generative Pretrained Transformer) होता है. यह डीप मशीन लर्निंग पर बेस्ड चैट बॉट (Chat Bot) है. इसे ओपन एआई (Open AI) कंपनी ने डेवलप किया है. गूगल के लिए चैटजीपीटी बड़ा खतरा पैदा कर सकता है.

ChatGPT Vs Google

इन दिनों जहां देखो, वहां चैट जीपीटी (ChatGPT) की चर्चा है. आपने भी कहीं न कहीं इसके बारे में जरूर सुना होगा. चैट जीपीटी दरअसल एक चैटबॉट है और इसके बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि यह गूगल और दूसरे सर्च इंजनों को खत्म कर सकता है.

What Is Chat GPT ?

चैटजीपीटी का फुल फॉर्म (Chat GPT full form) चैट जेनरेटिव प्रीट्रेंड ट्रांसफाॅर्मर (Chat Generative Pretrained Transformer) होता है. यह डीप मशीन लर्निंग पर बेस्ड चैट बॉट (Chat Bot) है. इसे ओपन एआई (Open AI) नाम की कंपनी ने डेवलप किया है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) आधारित यह टूल यूजर के किसी भी सवाल को समझ कर टेक्स्ट फॉर्म में जवाब तैयार कर देता है.

Why Is So Special In ChatGPT ?

शब्दों को सार्थक तरीके से एक साथ जोड़कर जवाब तैयार करने में सक्षम बनाने के लिए जीपीटी जैसे चैट बॉट बड़े डेटा और कंप्यूटिंग टेक्नीक्स से ऑपरेट होते हैं. ये फैक्ट्स के साथ वोकैब्लरी का इस्तेमाल करने के साथ ही वर्ड्स को उनकी सही कंटेक्स्ट में समझते भी हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि ओपन एआई ने जो चैट जीपीटी इंटरफेस तैयार किया है वह आम जनता की सीधी पहुंच में है.

How Is ChatGPT Different From Google ?

गूगल और चैट जीपीटी के बीच अंतर यह है कि गूगल जहां सिर्फ एक सर्च इंजन है, जो यूजर के सर्च करने पर रिजल्ट्स के लिंक्स को उसके सामने रख देता है. वहीं, चैट जीपीटी एआई के माध्यम से यूजर के सवाल का जवाब तैयार कर देता है. यही नहीं, चैट जीपीटी तब तक अपने जवाब बदलता रहता है, जब तक यूजर संतुष्ट न हो जाए.

How ChatGPT Endangers Google ?

गूगल पर सवालों के जवाब तलाशने के लिए यूजर को कई ऑप्शंस से होकर गुजरना होता है. ऐसे में सही जवाब तक पहुंचने के लिए कई बार 10 वेबसाइटों से होकर गुजरना होता है. वहीं, चैट जीपीटी एआई के माध्यम से आपके उन्हीं सवालों का जवाब सटीक ढंग से बिना किसी देरी के देता है. गूगल की प्रतिस्पर्द्धी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट चैट जीपीटी पर 10 अरब डॉलर का निवेश करने जा रही है. ऐसे में गूगल के लिए चैटजीपीटी बड़ा खतरा पैदा कर सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >