जल्द लॉन्च हो सकती है Tata की सबसे सस्ती सेडान Tigor का Facelift मॉडल, जानें क्या होंगे फीचर्स?

Tata जल्द ही अपनी सबसे सस्ती सेडान Tigor का फेसलिफ्टेड मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है. Punch और Tiago की सफलता के बाद, Tigor नए अवतार में पेश होगी, जिसमें पेट्रोल, CNG और EV तीनों इंजन विकल्प होंगे. जानिए इस गाड़ी में हमें क्या खास बदलाव देखने को मिलेंगे

जल्द ही Tata अपने सबसे सस्ती सेडान Tigor का Facelift मॉडल लॉन्च कर सकती है. अभी हाल ही में कंपनी ने Curvv Series X लॉन्च की थी. और अब कंपनी अपने अगले बड़े लॉन्च की तैयारी कर रही है.

Punch और Tiago के नए मॉडल्स की भारी सफलता के बाद, अब कंपनी अपनी इस सेडान कार को एकदम नए और दमदार अवतार में इसी साल के अंत तक लॉन्च करने की तैयारी में है. ग्राहकों को इसमें पेट्रोल (ICE), CNG, EV तीनों मॉडल देखने को मिल सकते हैं.

पेटेंट मेँ सामने आई टाटा टिगोर फेसलिफ्ट की इमेज

कैसा होगा कार का नया लुक?

नई Tigor में सबसे बड़ा बदलाव इसके बाहरी डिजाइन (एक्सटीरियर) में देखने को मिल सकता है, ये इसे एक महंगी और प्रीमियम कार का फील देगा:

  • फ्रंट डिजाइन: Tiago की तर्ज पर इसमें पतले और एंगुलर हेडलैम्प्स मिल सकते हैं, जो कार को सामने से काफी आक्रामक और स्पोर्टी लुक देंगे.
  • ग्रिल और बंपर: दोनों हेडलैम्प्स के बीच एक शानदार ग्लॉस ब्लैक पैनल मिल सकता है. साथ ही, नए बंपर के कोनों पर LED फॉग लैंप्स भी दिए जा सकते हैं.
  • साइड प्रोफाइल: 15-इंच के नए डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और अट्रैक्टिव व्हील आर्च भी मिल सकते हैं, जो इसे साइड से भी अट्रैक्टिव बनाएंगे.
  • रियर लुक: पीछे की तरफ रिडिजाइन किए गए टेल लैम्प्स और लाइट बार की तरह दिखने वाला लाल प्लास्टिक पैनल मिल सकता है.
पेटेंट मेँ सामने आई टाटा टिगोर फेसलिफ्ट की इमेज

इंटीरियर और फीचर्स

पेट्रोल (ICE) मॉडल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक (EV) मॉडल के केबिन में भी बड़े और आधुनिक बदलाव किए जा सकते हैं:

  • नया डैशबोर्ड: पहले से ज्यादा क्लीन और प्रीमियम लुक वाला नया डैशबोर्ड मिल सकता है.
  • बड़ी स्क्रीन: एंटरटेनमेंट के लिए 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है.
  • स्टीयरिंग व्हील: Tata का नया और स्टाइलिश टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिल सकता है.
पेटेंट मेँ सामने आई टाटा टिगोर फेसलिफ्ट की इमेज

इंजन, पावर और माइलेज

कार के इंजन या मैकेनिकल हिस्से में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. ग्राहकों को इसमें पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक (EV) तीनों बेहतरीन विकल्प मिलेंगे:

पेटेंट मेँ सामने आई टाटा टिगोर फेसलिफ्ट की इमेज
मॉडलइंजन/बैटरी क्षमतापावरटॉर्कअन्य जानकारी
पेट्रोल1.2 लीटर रेवोट्रॉन इंजन84 HP113 Nm5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
CNG1.2 लीटर (सीएनजी मोड)74 HP96.5 Nmकिफायती और बेहतरीन माइलेज
इलेक्ट्रिक (EV)26kWh LFP बैटरी74 HP170 Nmफुल चार्ज में 315 किलोमीटर की शानदार रेंज

नोट: ये सभी फीचर्स और स्पेशिफिकेशंस संभावित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suyash Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >