लॉकडाउन में बिना रिचार्ज के भी 7 दिन देख सकेंगे टीवी, जानें कैसे

Tata Sky 7 Day Balance Loan Offer: देशभर में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर हुए लॉकडाउन के बीच लोगों का ज्यादातर समय टीवी, फोन पर मनोरंजन में बीत रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए टाटा स्काई ग्राहकों को लिए शानदार ऑफर लाया है.

Tata Sky 7 Day Balance Loan Offer: देशभर में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर हुए लॉकडाउन के बीच लोगों का ज्यादातर समय टीवी, फोन पर मनोरंजन में बीत रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए टाटा स्काई ग्राहकों को लिए शानदार ऑफर लाया है.

लॉकडाउन में अपने ग्राहकों को राहत पहुंचाने के लिए टाटा स्काई ने नये ऑफर की घोषणा की है. इसके तहत यूजर्स 7 दिनों का बैलेंस लोन के तौर पर प्राप्त कर सकते हैं.

बताते चलें कि कंपनी का यह ऑफर केवल पुराने ग्राहकों के लिए है. टाटा स्‍काई ऐसे ग्राहकों को यह ऑफर दे रही है, जिनका अकाउंट डिएक्टिवेट हो गया है या वह किसी कारणवश अपना अकाउंट रिचार्ज नहीं करा पाये.

ऐसी स्थिति में कंपनी अपने यूजर्स को एक हफ्ते का ​बैलेंस मुहैया कराएगी. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए टाटा स्‍काई सब्सक्राइबर्स को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 080-61999922 पर मिस्ड कॉल करना होगा, जिसके बाद आपके 7 दिनों का बैलेंस मिल जाएगा, जो आठवें दिन डेबिट हो जाएगा.

इसके साथ ही, टाटा स्काई ने अपनी फिटनेस वैल्यू ऐडेड सर्विस को 21 दिनों के लिए फ्री कर दिया है. इस सर्विस के जरिये टाटा स्काई अलग-अलग एक्सपर्ट्स के फिटनेस वीडियो ब्रॉडकास्ट करता है. आमतौर पर उस सर्विस के लिए रोजाना 2 रुपये लिये जाते हैं, लेकिन लॉकडाउन खत्म होने तक यह फ्री रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >