भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में एसयूवी का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है. यदि हाल ही में आपने भी एक शानदार SUV लेने का प्लान बनाया है और Tata Sierra और Grand Vitara को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आप एक बार में गाड़ी का पूरा पैसा नहीं देना चाहते हैं, तो इसे डाउन पेमेंट पर भी खरीद सकते हैं. ऐसे में हम आपको बताएंगे, कि 1 लाख डाउन पेमेंट करने के बाद दोनों में से किस एसयूवी की EMI सबसे कम बनेगी.
Tata Sierra vs Grand Vitara: कीमत
कोई भी कार लेने से पहले सबसे पहले उसकी कीमत के बारे में जानना जरूरी हो जाता है. टाटा सिएरा के बेस वेरिएंट स्मार्ट प्लस की शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 11.49 लाख रुपये है. वहीं, इसमें RTO और इंश्योरेंस का चार्ज जोड़ दिया जाए, तो ऑन रोड कीमत 13.30 लाख रुपये हो जाएगी.
वहीं, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.77 लाख रुपये है. वहीं, इसपर जब RTO और इंश्योरेंस का चार्ज जुड़ेगा, तो इसकी ऑन रोड कीमत बढ़कर 12.47 लाख रुपये हो जाएगी.
Tata Sierra vs Grand Vitara: मंथली EMI
अगर आप टाटा सिएरा एसयूवी को खरीदने के लिए शुरुआत में 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी बची हुई राशि लोन के रूप में लेनी पड़ेगी. यदि फाइनेंस करने वाला बैंक आपको बाकी का बचा हुआ अमाउंट 9.8 प्रतिशत ब्याज रेट पर मिलता है, तो आपकी 4 साल की अवधि वाली EMI 31,089 रुपये होगी. वहीं, इसमें आप थोड़ी सहूलियत चाहते हैं, तो उसके लिए 5 वाला टेन्योर ले सकते हैं, जिसके बाद महीने की EMI 26,022 रुपये बनेगी.
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के लिए आप 1 लाख रुपये का डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी बचे अमाउंट को लोन के तौर पर लेना पड़ेगा. यदि यह लोन आपको 9.8 प्रतिशत ब्याज दर पर 4 साल के लिए मिलता है, तो महीने की EMI 28,357 रुपये बनेगी. 5 साल का प्लान लेते हैं, तो महीने में 23,735 रुपये देने पड़ेंगे.
Tata Sierra vs Grand Vitara: इंजन और फीचर्स
टाटा सिएरा में 3 इंजन (1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन) मिलेंगे. इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इसके अलावा फीचर्स के रूप में बिग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं.
वहीं, ग्रैंड विटारा में भी 3 इंजन (1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5 लीटर स्ट्रॉंग और 1.5 लीटर पेट्रोल-इलेक्ट्रिक) मिलेंगे. यह इंजन 120 bhp और 136 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. फीचर्स के तौर पर इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, 9 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले (एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले कनेक्टेड), वेंटीलेटेड फ्रंट सीट और वायरलेस फोन चार्जिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट देकर Tata Sierra SUV लाएं घर, जानें कितनी देनी होगी मंथली EMI
