समय-समय पर टाटा मोटर्स ने Nexon के कई स्पेशल एडिशन पेश किए हैं. खास बात यह है कि Nexon फिलहाल भारत की इकलौती कॉम्पैक्ट SUV है, जिसमें कंपनी की तरफ से तीन अलग-अलग स्पेशल एडिशन मिलते हैं. तीनों स्पेशल एडिशन में Nexon के वही इंजन और बाकी मैकेनिकल पार्ट्स मिलते हैं. फर्क बस इनके लुक और फीचर्स में है. आइए अब जरा डिटेल में जानते हैं कि Nexon के तीनों स्पेशल एडिशन में क्या खास है और ये एक-दूसरे से कितने अलग हैं.
Tata Nexon Camo Edition (टाटा नेक्सॉन कैमो एडिशन)
- Tata Nexon Camo Edition को कंपनी ने अपनी Nexon रेंज में नए स्पेशल एडिशन के तौर पर उतारा है. इसे सीमित समय के लिए ही बाजार में रखा जाएगा. यह Creative+ और Fearless+ वेरिएंट पर बेस्ड है.
- Camo Edition को Munnar Mist और Coorg Cloud जैसे दो खास कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. इसके फ्रंट फेंडर पर स्पेशल ‘Camo’ बैज दिया गया है. वहीं आगे की सीटों के हेडरेस्ट पर Camo थीम वाली डिजाइन देखने को मिलती है.
- केबिन में सबसे बड़ा बदलाव 12.3-इंच की टचस्क्रीन के रूप में किया गया है. यानी नॉर्मल Nexon में मिलने वाली 10.25-इंच स्क्रीन की जगह यहां बड़ी डिस्प्ले मिलेगी. इसके अलावा, 360-डिग्री कैमरा सिस्टम के साथ इंटीग्रेटेड डैशकैम भी ऐड किया गया है.
- इंजन के मामले में Camo Edition में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पेट्रोल, डीजल और CNG, तीनों इंजन ऑप्शन मिलेंगे. वहीं, गियरबॉक्स की बात करें तो कस्टमर्स मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों ऑप्शन में से अपनी पसंद का मॉडल चुन सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Mahindra Scorpio N Facelift पुराने मॉडल से कितनी अलग? जानिए क्या-क्या बदला और क्या रहा पहले जैसा
Tata Nexon Dark Edition (टाटा नेक्सॉन डार्क एडिशन)
- Camo Edition के मुकाबले Nexon Dark Edition में कोई नया या खास फीचर नहीं जोड़ा गया है. कंपनी ने इसमें मौजूदा फीचर्स को ही बरकरार रखा है, लेकिन कार के लुक को अंदर और बाहर से पूरी तरह डार्क टच दिया है.
- Nexon Dark Edition को बाहर से ऑल-ब्लैक लुक मिलता है. इसमें ब्लैक फिनिश वाले अलॉय व्हील, ब्लैक स्किड प्लेट और फ्रंट फेंडर पर ‘#Dark’ बैजिंग दी गई है.
- केबिन की बात करें तो अंदर भी ब्लैक थीम ही देखने को मिलती है. इसमें ब्लैक लेदरेट सीट्स, ब्लैक डैशबोर्ड ट्रिम के साथ ब्लू इंसर्ट और ब्लू कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग दी गई है.
- Nexon Dark Edition को Creative+ और Fearless+ ट्रिम में खरीदा जा सकता है. यह पेट्रोल, डीजल और CNG इंजन के विकल्पों के साथ उपलब्ध है, हालांकि इंजन का ऑप्शन वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगा.
Tata Nexon Dark Edition (टाटा नेक्सॉन रेड डार्क एडिशन)
- Red Dark Edition में बाहर से वही ऑल-ब्लैक लुक देखने को मिलता है, जो Dark Edition में मिलता है. हालांकि, केबिन को ‘Carnelian Red’ कलर की लेदरेट सीट्स, रेड कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग और मैचिंग रेड इंटीरियर एक्सेंट्स के साथ नया लुक दिया गया है.
- इस एडिशन में भी कोई खास नया फीचर नहीं जोड़ा गया है. यह एक कॉस्मेटिक पैकेज है. यानी बदलाव सिर्फ कार के लुक और इंटीरियर में किए गए हैं.
- Dark Edition की तरह Red Dark Edition में भी पेट्रोल, डीजल और CNG इंजन का ऑप्शन मिलता है. इसके साथ कस्टमर्स अपनी जरूरत के हिसाब से मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स चुन सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Maruti K10 Alto खरीदने का बना रहे हैं प्लान? शोरूम जाने से पहले जानें 2 फायदे और 2 नुकसान
