Tata Motors का नया इलेक्ट्रिक पिकअप, 211 किमी की रेंज और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आया

Tata Motors ने Intra EV पिकअप लॉन्च किया है. इसमें 72kW मोटर, 230Nm टॉर्क, 1,750 किग्रा पेलोड और 28.2kWh बैटरी है, जो 211 किमी रेंज देती है और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

भारत में इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और इसी कड़ी में Tata Motors ने अपना नया Intra EV पिकअप पेश किया है. ₹11.95 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ यह मॉडल छोटे व्यवसायों और लॉजिस्टिक्स कंपनियों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकता है.

Tata Intra EV: परफॉर्मेंस और पेलोड

Intra EV में 72kW इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 230Nm टॉर्क पैदा करती है. इसकी 1,750 किग्रा पेलोड क्षमता और 23% ग्रेडेबिलिटी इसे भारी लोड कैरी करने और मुश्किल रास्तों पर दौड़ने के काबिल बनाती है.

Tata Intra EV: बैटरी और रेंज

नयी टाटा इंट्रा ईवी में 28.2kWh बैटरी पैक है, जो एक बार चार्ज करने पर 211 किमी की रेंज देता है. CCS2 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बैटरी को 10% से 80% तक सिर्फ 55 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. Tata Motors इस बैटरी पर 6 साल या 2 लाख किमी की वारंटी भी दे रही है.

Tata Intra EV: प्रैक्टिकलिटी और टेक्नोलॉजी

पिकअप में 10 फीट 2 इंच तक का लोड बॉडी विकल्प मिलता है, जिससे यह FMCG, ई-कॉमर्स, कोल्ड-चेन लॉजिस्टिक्स, वेस्ट मैनेजमेंट और LPG ट्रांसपोर्ट जैसे कई कामों के लिए उपयुक्त है. इसमें Fleet Edge कनेक्टेड प्लैटफॉर्म, 3-लेवल रिजनरेटिव ब्रेकिंग और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है.

ड्राइवर कम्फर्ट और EV इकोसिस्टम

Intra EV का केबिन लंबे ऑपरेटिंग घंटों के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें क्रैश-टेस्टेड वॉक-थ्रू लेआउट, EPAS स्टीयरिंग और कम शोर वाला ड्राइवट्रेन है, जिससे ड्राइवर की थकान कम होती है. Tata Motors का EV इकोसिस्टम 25,000+ चार्जिंग पॉइंट्स और 200+ EV सर्विस सेंटर्स के साथ इस पिकअप को सपोर्ट करेगा.

यह भी पढ़ें: एक्सीडेंट में गलती का सबूत देने वाला कैमरा, कार में डैशकैम इसलिए जरूरी

यह भी पढ़ें: ₹3.58 लाख में लॉन्च हुआ महिंद्रा UDO, मिलेगी 200 किमी की रेंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >