Tata Harrier का नया एडिशन लॉन्च, सस्ते में मिलेगा सनरूफ का मजा

tata harrier xt plus launch, price, features, specifications: टाटा मोटर्स ने अपनी एसयूवी हैरियर का नया संस्करण एक्सटी+ बाजार में उतारा है. टाटा की इस नयी एसयूवी की दिल्ली में शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये है. नयी एक्सटी+ में खुली छत का फीचर दिया गया है.

Tata Harrier XT+ Launch, Price, Features: टाटा मोटर्स ने अपनी एसयूवी हैरियर का नया संस्करण एक्सटी+ बाजार में उतारा है. टाटा की इस नयी एसयूवी की दिल्ली में शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये है. नयी एक्सटी+ में खुली छत का फीचर दिया गया है.

इसमें दो लीटर क्षमता का डीजल इंजन, छह मैनुअल गियर और 17 इंच के एलॉय पहिये हैं. कंपनी ने कहा कि इस शुरुआती कीमत पर कार केवल उन्हीं ग्राहकों को मिलेगी जो सितंबर में बुकिंग कराएंगे और 31 दिसंबर 2020 तक इसकी डिलीवरी ले लेंगे.

कंपनी ने कहा कि इसकी कीमतों में एक अक्तूबर के बाद से इजाफा हो जाएगा. कंपनी के यात्री वाहन कारोबार इकाई के विपणन प्रमुख विवेक श्रीवत्स ने कहा कि हैरियर का एक्सटी+ संस्करण उसकी बाजार में अपील को और मजबूत करेगा.

Also Read: Tata और Hyundai Motors से 250 इलेक्ट्रिक कार खरीदेगी EESL

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >