Tata Harrier.ev का नया Fearless+ QWD 75 वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Tata EV ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV Harrier EV का नया Fearless+ QWD 75 वेरिएंट पेश किया है. खास बात ये है कि यह वेरिएंट सिर्फ किफायती ही नहीं, बल्कि फीचर्स से भरपूर है. कंपनी ने इसकी कीमत 26.49 लाख रुपये रखी है.

Tata Motors ने अपनी Harrier EV का नया Fearless+ QWD वेरिएंट लॉन्च किया है. अब खास बात ये है कि इस वेरिएंट के जरिए डुअल-मोटर क्वाड व्हील ड्राइव (QWD) टेक्नोलॉजी पहले के मुकाबले ज्यादा किफायती हो गई है. यानी अब आपको बेहतर परफॉर्मेंस और शानदार ग्रिप के लिए टॉप वेरिएंट तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. Tata Harrier EV का ये नया वेरिएंट उन लोगों के लिए खास है जो अलग-अलग सड़क हालात में ज्यादा कंट्रोल चाहते हैं. साथ ही, इसमें फीचर्स और कैपेबिलिटी का अच्छा बैलेंस भी मिलता है. आइए इस वेरिएंट को डिटेल में जानते हैं.

कितनी है कीमत?

कंपनी के नए वेरिएंट Fearless+ QWD 75 की कीमत ₹26.49 लाख (ex-showroom) रखी गई है. दिलचस्प बात ये है कि इसे टॉप वेरिएंट्स से थोड़ा नीचे पोजिशन किया गया है, लेकिन इसमें वही पावरफुल ड्यूल-मोटर सेटअप मिलता है. इस नए वेरिएंट की खास बात ये है कि इससे क्वाड व्हील ड्राइव (QWD) टेक्नोलॉजी पहले से ज्यादा किफायती हो गई है.

Harrier EV Fearless+ QWD की परफॉरमेंस

इसमें 75kWh का बड़ा बैटरी पैक और डुअल-मोटर सेटअप दिया गया है, जो दोनों एक्सल को पावर देता है. यानि आपको शानदार all-wheel drive (AWD) एक्सपीरियंस मिल जाता है.

पावर की बात करें तो ये SUV करीब 390hp और 504Nm टॉर्क जनरेट करती है, जिससे ये सिर्फ 6.3 सेकंड में 0-100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है. रेंज भी काफी इम्प्रेसिव है. 75kWh QWD वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर लगभग 622km तक चल सकता है. और अगर जल्दी में हैं, तो इसकी 120kW DC फास्ट चार्जिंग सिर्फ 25 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज कर देती है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

इसमें पावर्ड फ्रंट सीट्स और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स दिए हैं. साथ ही 360-डिग्री कैमरा पार्किंग को आसान बनाता है, और JBL का 10-स्पीकर साउंड सिस्टम आपकी ड्राइव को पूरी तरह एंटरटेनमेंट से भर देता है.

इसके अलावा ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग और रियर सनशेड्स जैसे फीचर्स रोजमर्रा की ड्राइव को और बेहतर बनाते हैं. 19-इंच अलॉय व्हील्स रोड प्रजेंस को और मजबूत बनाते हैं. साथ ही, अब इसमें नया एक्सटेरियर कलर ऑप्शन भी मिल रहा है.

सेफ्टी और ओनरशिप

सेफ्टी के मामले में Harrier EV पहले की तरह मजबूत है और इसे 5-star Bharat NCAP रेटिंग मिली हुई है. लेकिन इस बार एक खास चीज जोड़ी गई है. वह है लाइफटाइम बैटरी वारंटी, जो पहले ओनर के लिए 15 साल तक की है. इसके साथ ही, इसमें ड्राइवर असिस्टेंस और पैसेंजर सेफ्टी से जुड़े कई एडवांस्ड फीचर्स भी दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: Skoda Kushaq Facelift लॉन्च, जानिए कीमत, फीचर्स और इंजन डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >