Tata का बड़ा दांव, ई-कॉमर्स में अमेजन और फ्लिपकार्ट से ऐसे करेगी मुकाबला

टाटा ग्रुप (Tata Group) द्वारा की गई हालिया रेगुलेटरी फाइलिंग के तहत, इस तरह से टाटा डिजिटल (Tata Digital), टाटा के सभी ऑनलाइन शॉपिंग वेंचर्स के लिए अकेली कंपनी बन गई है. इसमें टाटा न्यू (Tata Neu), क्रोमा (Croma) और बिगबास्केट (Bigbasket) जैसी इकाइयां भी शामिल हैं.

Tata E-Commerce Business Tata Digital: ई-कॉमर्स क्षेत्र में अपने पांव जमाने के लिए टाटा ग्रुप (Tata Group) फैशन और लक्जरी पर फोकस करने वाले ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म टाटा क्लिक (Tata Cliq) के संचालक टाटा यूनिस्टोर (Tata Unistore) की होल्डिंग को टाटा डिजिटल (Tata Digital) में शिफ्ट कर रहा है.

टाटा ग्रुप (Tata Group) द्वारा की गई हालिया रेगुलेटरी फाइलिंग के तहत, इस तरह से टाटा डिजिटल (Tata Digital), टाटा के सभी ऑनलाइन शॉपिंग वेंचर्स के लिए अकेली कंपनी बन गई है. इसमें टाटा न्यू (Tata Neu), क्रोमा (Croma) और बिगबास्केट (Bigbasket) जैसी इकाइयां भी शामिल हैं.

Also Read: Tata Blackbird जल्द होगी लॉन्च, Hyundai Creta और Maruti Brezza से लेगी टक्कर, पाएं कीमत की जानकारी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टाटा इंडस्ट्रीज (Tata Industries) और ट्रेंट (Trent), टाटा यूनिस्टोर (Tata Unistore) के संयुक्त उपक्रम थे. टाटा इंडस्ट्रीज की टाटा यूनिस्टोर में हिस्सेदारी 96.78 प्रतिशत थी, वहीं शेष हिस्सेदारी ट्रेंट के पास थी. रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास फाइलिंग के अनुसार, टाटा डिजिटल ने कहा कि अधिकृत पूंजी को उसकी व्यावसायिक योजनाओं, कर्ज चुकाने और समय-समय पर किये जानेवाले निवेश को देखते हुए बढ़ाया गया.

टाटा ग्रुप (Tata Group) भारतीय ई-कॉमर्स स्पेस में अमेजन (Amazon), वॉलमार्ट (Walmart) के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट (Flipkart) व मिंत्रा (Myntra) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा है.

Also Read: TATA NEU: खाना ऑर्डर करने से लेकर फ्लाइट बुकिंग तक के काम आयेगा यह सुपर ऐप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >