यदि आपने इस महीने कोई नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बनाया है, तो अगस्त 2026 आपके पॉकेट पर जबरदस्त बचत करा सकता है. देश की पॉपुलर वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अपनी ईवी पर 3 लाख से ज्यादा की छूट दे रही है. इस डिस्काउंट में टाटा कर्व ईवी से लेकर पंच ईवी जैसी शानदार कारों पर मिल रही है. मॉडल और वेरिएंट के आधार पर नकद छूट, एक्सचेंज ऑफर, स्क्रैपेज और लॉयल्टी बोनस जैसे लाभ मिलेंगे. वहीं, टाटा के अगस्त डिस्काउंट में टिगोर ईवी और सिएरा ईवी शामिल नहीं हैं, जबकि नेक्सन ईवी को सबसे कम ऑफर मिल रहे हैं. आइए जानते हैं.
टाटा कर्व ईवी अगस्त 2026 ऑफर
टाटा कर्व ईवी के चुनिंदा वेरिएंट्स पर 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज लाभ या 35,000 रुपये तक का स्क्रैपेज इंसेटिव दे रही है. मौजूदा टाटा कस्टमर्स, जो नई कर्व ईवी एक्स सीरीज (Curvv EV X Series) का ऑप्शन चुन रहे हैं, चाहे वे इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) या ईवी मॉडल से स्विच कर रहे हों, उन्हें भी 30 हजार रुपये का लॉयल्टी लाभ दिया जा रहा है. कुल मिलकर कर्व ईवी एक्स वेरिएंट खरीदारों को 65,000 रुपये तक की छूट मिलेगी. इसके अलावा टाटा कर्व ईवी एक्स ट्रिम खरीदने वाला कस्टमर्स मैक्सिमम 3.35 लाख रुपये तक का लाभ ले सकते हैं.
टाटा हैरियर ईवी अगस्त 2026 ऑफर
हरियर ईवी के एडवेंचर, फीयरलेस प्लस या एम्पावर्ड (Adventure, Plus or Empowered) वेरिएंट सेलेक्ट करने वाले कस्टमर्स को 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या 75,000 रुपये तक का स्क्रैपेज इंसेटिव दिया जा रहा है. इसके अलावा मौजूदा टाटा ICE मॉडल से नए टाटा ईवी पर स्विच करने वालों को 50 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस मिलेगा और मौजूदा टाटा ईवी मालिक जो नए फुली इलेक्ट्रिक मॉडल स्विच कर रहे हैं, उन्हें 1 लाख रुपये तक का लाभ मिलेगा. टाटा अपने ग्राहकों को फ़्रीडम ऑफर भी दे रहा है. इसके तहत हरियर ईवी एडवेंचर ट्रिम पर 75,000 रुपये तक एक्स्ट्रा छूट मिलेगी.
टाटा पंच ईवी अगस्त 2026 ऑफर
पंच ईवी के मीडियम रेंज, लॉंग रेंज और स्मार्ट वेरिएंट के सेलेक्टेड मॉडल पर अगस्त, 2026 में 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 35,000 रुपये तक स्क्रैपेज लाभ मिलेगा. इसके अलावा मीडियम रेंज पर 90,000 रुपये और लॉंग रेंज पर 1.10 लाख रुपये तक नकद छूट मिल रही है. वहीं, स्मार्ट वेरिएंट पर 60,000 रुपये का डिस्काउंट कंपनी देगी.
टाटा टियागो ईवी अगस्त 2026 ऑफर
पंच ईवी की तरह, टाटा टियागो ईवी भी अगस्त 2026 ऑफर में शामिल हुई है. इस कार पर 1.45 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है. हालांकि, यह डिस्काउंट केवल पुराने मॉडल (लॉंग रेंज) एक्सटी वेरिएंट पर लागू है, जिसमें 70,000 रुपये की नकद छूट और 50,000 रुपये का फ्रीडम ऑफर शामिल है.
टाटा नेक्सन ईवी 2026 ऑफर
टाटा नेक्सन ईवी अगस्त, 2026 में 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट लेकर आई है. इस छूट में 10,000 हजार रुपये नकद, 35,000 रुपये की स्क्रैपेज या 25,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस शामिल हैं.
ये भी पढ़ें:Tata Curvv पर 1.25 लाख रुपये तक की छूट, कंपनी इन गाड़ियों पर भी दे रही है बंपर डिस्काउंट्स
