Tata Curvv के सभी वेरिएंट और फीचर्स के बारे में,आइए जानते है

Tata Curvv टाटा कर्व आईसीई संस्करण कुल आठ वेरिएंट में उपलब्ध है जिसके हम यहाँ आपको उनके फीचर्स के बारे में बता रहे है.

Tata Curvv टाटा कर्व आखिरकार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है, जिसकी शुरुआती कीमत 17.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. हालांकि यह कर्व के इलेक्ट्रिक वर्शन के लिए है और ICE वर्शन की कीमतों की घोषणा 2 सितंबर को की जाएगी.कीमतों से पहले टाटा ने कर्व ICE के बारे में सभी ज़रूरी जानकारी का खुलासा किया है.जिसमें इसके वेरिएंट और फीचर्स शामिल है.

टाटा कर्व ICE में दो 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और एक 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प होगा. कहा जा रहा है कि यह मिड-साइज़ SUV कूप आठ वेरिएंट में उपलब्ध होगी.स्मार्ट, प्योर+, प्योर+ एस, क्रिएटिव, क्रिएटिव एस, क्रिएटिव+ एस, एक्म्पलिश्ड एस और एक्म्पलिश्ड+ ए आइए हम यहा जानते है उनके वेरिएंट और फीचर्स के बारे में विस्तार से

टाटा कर्व के सभी वैरिएंट और उनके फीचर्स

Tata Curvv Smart

डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट्स
एलईडी टेललाइट्स
ड्राइव मोड
16 इंच के स्टील व्हील
मैनुअल एसी
रियर पार्किंग सेंसर
ऊंचाई-समायोज्य ड्राइवर की सीट
छह एयरबैग
सभी यात्रियों के लिए तीन-बिंदु सीटबेल्ट
EBD के साथ ABS
ESP

Tata Curvv Pure+

सात इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम
एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले
चार स्पीकर वाला साउंड सिस्टम
वॉयस कमांड
क्रूज़ कंट्रोल
इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डिंग ORVMs
स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल
पैडल शिफ्टर्स (केवल AT)
डुअल-टोन व्हील कवर

Tata Curvv Pure+ S

पैनोरमिक सनरूफ
ऑटो वाइपर
ऑटो हेडलाइट्स
17 इंच के स्टील व्हील

Tata Curvv Creative/Creative S

10.25 इंच का हरमन इंफोटेनमेंट सिस्टम
आठ स्पीकर
वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले
रियर डिफॉगर
कूल्ड ग्लव बॉक्स
क्लाइमेट कंट्रोल
फुल एलईडी हेडलाइट्स
17 इंच के अलॉय व्हील

Tata Curvv Creative+S

360-डिग्री कैमरा
ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग
10.25-इंच डिजिटल डैश
सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स
थीम्ड डैशबोर्ड
एम्बिएंट लाइटिंग
TPMS
कनेक्टेड LED टेललाइट्स
कप होल्डर के साथ रियर आर्मरेस्ट
डुअल-टोन रूफ
एयरो इंसर्ट के साथ 18-इंच एलॉय

Tata Curvv Accomplished S

हवादार सीटें
पैनोरमिक सनरूफ
मूड लाइटिंग
छह-तरफ़ा पावर्ड ड्राइवर सीट
लेदरेट अपहोल्स्ट्री
नौ-स्पीकर जेबीएल सिस्टम
ऊंचाई-समायोज्य यात्री सीट
दो-चरणीय रिक्लाइन के साथ पीछे की सीट
वायरलेस फोन चार्जिंग
पीछे डिस्क ब्रेक
ऑटो होल्ड फंक्शन

Tata Curvv Accomplished+A

पावर्ड टेलगेट
एनीमेशन के साथ एलईडी लाइटिंग
कनेक्टेड कार तकनीक
ऑटो-डिमिंग IRVM
लेवल 2 ADAS

Also Read:New-Gen Honda Amaze पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ranjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >