Tata Curvv Series X हुई लॉन्च, 10 लाख रुपये से शुरू कीमत, केबिन से फीचर्स तक हुए अपडेट

Tata Curvv Series X को 10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है. इसमें नया ब्लैक ग्रिल डिजाइन, Dark Edition, बेहतर केबिन स्पेस और कई नए फीचर्स मिलते हैं.

Tata Motors ने भारत में Curvv Series X रेंज लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इस अपडेट के साथ अपनी पेट्रोल और डीजल कूपे-SUV में कई नए फीचर्स जोड़े हैं. वहीं केबिन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं. Curvv Series X की शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो Smart X वेरिएंट की है. वहीं, इसके सबसे महंगे Accomplished X+ DARK डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

एक्सटीरियर

  • Curvv Series X का डिजाइन पहले की तरह ही SUV-कूपे वाला है. इसमें दरवाजों के हैंडल बाहर निकलने की बजाय अंदर की तरफ रहते हैं. साथ ही, इसमें LED हेडलैंप, DRL और पीछे LED टेल-लैंप दिए गए हैं.
  • इसके आगे की तरफ अब एक बड़ा बदलाव किया गया है. पहले कार की ग्रिल पर चमकीली क्रोम फिनिश मिलती थी, लेकिन अब इसकी जगह काले रंग की ग्रिल दी गई है. 
  • Dark Edition अब कम कीमत वाले वेरिएंट में भी मिल जाएगा. इस मॉडल में कार के बाहर और अंदर, दोनों जगह काले रंग की थीम दी गई है.
  • कार के शुरुआती वेरिएंट में 17 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील मिलते हैं, जबकि महंगे वेरिएंट में 18 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं.

इंटीरियर

  • इंटीरियर डिजाइन में एक बड़ा बदलाव Oyster White लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री का है. यह Pure X Plus वेरिएंट से मिलनी शुरू होती है और केबिन को पहले के मुकाबले ज्यादा ब्राइट और खुला-खुला फील देती है.
  • कार में पहले जैसा ही स्लीक डैशबोर्ड मिलता है, जिसके बीच में ‘फ्लोटिंग’ स्टाइल का इंफोटेनमेंट स्क्रीन दिया गया है. डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी मौजूद है, जो अब Creative X Plus वेरिएंट से मिलने लगता है. इसके अलावा, टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल भी दिया गया है.
  • पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए लेगरूम को थोड़ा बेहतर किया गया है. इसके लिए आगे की सीटों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि पीछे बैठने वालों के लिए 10mm ज्यादा जगह मिल सके. वहीं, रियर बेंच को 20mm पीछे और 10mm नीचे की तरफ सेट किया गया है.

फीचर्स

  • बेस वेरिएंट से एक ऊपर वाले Pure X ट्रिम में अब 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, क्रूज कंट्रोल, 6-स्पीकर वाला Harman Kardon साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और अलग-अलग ड्राइव मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं.
  • इसके बाद Creative X Plus मिड-स्पेक वेरिएंट में 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट सीटों के लिए वेंटिलेशन, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और ऑटो हेडलैंप जैसे फीचर्स जुड़ जाते हैं.
  • सबसे ऊपर वाले वेरिएंट में फीचर्स की लिस्ट और भी लंबी हो जाती है. इसमें पावर्ड टेलगेट, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटो-डिमिंग IRVM और 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है.

सेफ्टी फीचर्स

  • Curvv Series X में सेफ्टी का भी खास ध्यान रखा गया है. इसके सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और हिल होल्ड कंट्रोल (HHC) जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं.
  • Pure X वेरिएंट में सेफ्टी को थोड़ा और बेहतर करते हुए रियर-व्यू कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी दिया गया है.
  • अगर आप Creative X Plus वेरिएंट लेते हैं, तो इसमें 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर और रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं.
  • पहले की तरह इस बार भी Level 2 ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) का फीचर सिर्फ टॉप-स्पेक Accomplished X Plus वेरिएंट तक ही सीमित रखा गया है.

कीमत

वेरिएंट1.2 टर्बो-पेट्रोल MT1.2 टर्बो-पेट्रोल DCT1.2 डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल DCT1.5 डीजल MT1.5 डीजल DCT
Smart X₹10 लाख----
Pure X₹11 लाख₹12.30 लाख-₹12.30 लाख-
Pure X+₹11.80 लाख₹13.10 लाख-₹13.10 लाख-
Pure X+ DARK₹12 लाख₹13.30 लाख-₹13.30 लाख-
Creative X+₹12.91 लाख₹14.21 लाख-₹14.21 लाख-
Creative X+ DARK₹13.16 लाख₹14.46 लाख-₹14.46 लाख-
Accomplished X₹14 लाख₹15.30 लाख-₹15.30 लाख-
Accomplished X DARK₹14.25 लाख₹15.55 लाख-₹15.55 लाख-
Accomplished X+--₹18.50 लाख-₹18.75 लाख
Accomplished X+ DARK--₹18.75 लाख-₹19 लाख

पावरट्रेन

इंजनपावरटॉर्कगियरबॉक्स
1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल120 PS170 Nm6-स्पीड MT / 7-स्पीड DCA
1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल T-GDI125 PS225 Nm7-स्पीड DCA
1.5-लीटर डीजल118 PS260 Nm6-स्पीड MT / 7-स्पीड DCA

ये भी पढ़ें: फुल चार्ज में 535km रेंज का दावा, 4.5 सेकंड में 100kmph स्पीड... भारत में इस इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग हुई शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >