Toyota की कौन सी SUV ड्राइव करते दिखे तमिलनाडु CM थलापति? जानें कीमत और खूबियां

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय हाल ही में Toyota Land Cruiser LC300 खुद चलाते नजर आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो हो रहा है. यह लग्जरी SUV दमदार V6 इंजन, हाई-एंड फीचर्स और 4WD सिस्टम के साथ आती है.

भारत में ज्यादातर बड़े नेता, खासकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, आमतौर पर अपनी लग्जरी सेडान या SUV में ड्राइवर के साथ सफर करते हैं. लेकिन हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय (विजय चंद्रशेखरन जोसेफ विजय) ने कुछ ऐसा किया जिसने सबका ध्यान खींच लिया. उन्होंने अपने Toyota Land Cruiser LC300 में ड्राइवर के बजाय खुद स्टेयरिंग संभाल ली और खुद गाड़ी चलाते नजर आए. आइए देखते हैं इस वीडियो को.

देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता खुद अपनी Toyota Land Cruiser LC300 चलाते हुए नजर आ रहे हैं. यह क्लिप Murali Mahesh Beats नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की गई है. वीडियो में दिखता है कि पहले एक सफेद Toyota Fortuner और कुछ काले रंग की CM सिक्योरिटी वाली Toyota Innova Crysta टोल प्लाजा से गुजरती हैं, और उसके बाद काले रंग की Toyota Land Cruiser LC300 एंट्री लेती है. इस SUV को विजय खुद ड्राइव करते दिखाई देते हैं.

इसके बाद वीडियो में अचानक कैमरा उस Land Cruiser LC300 जूम करता है, और साफ दिखता है कि खुद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय इस गाड़ी को ड्राइव कर रहे थे. गाड़ी के आगे नेशनल फ्लैग लगा हुआ था, और उसमें लाल और नीली LED लाइट्स भी लगी हुई थीं.

Land Cruiser LC300: इंजन 

इस SUV में 3.3-लीटर V6 ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो लगभग 304 से 309 हॉर्सपावर की ताकत और 700 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है. साथ ही इसमें फुल-टाइम 4WD सिस्टम मिलता है, जो लगातार चारों पहियों को पावर सप्लाई करता है.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु के शख्स ने 40 साल पुराने Kinetic स्कूटर को रखा संभालकर, अब खरीदा उसी का नया EV मॉडल

Land Cruiser LC300: इंटीरियर

इसका केबिन लग्जरी और कम्फर्ट का बढ़िया कॉम्बिनेशन है. इसमें 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है और ड्राइवर के लिए 7-इंच का डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है. सीट्स लेदर फिनिश के साथ आती हैं और इनमें हीटिंग और वेंटिलेशन दोनों फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल भी दिया गया है, ताकि हर पैसेंजर अपने हिसाब से टेम्परेचर सेट कर सके.

Land Cruiser LC300: सेफ्टी

टोयोटा ने इस गाड़ी में अपना एडवांस Toyota Safety Sense सिस्टम दिया है, जो ड्राइविंग को और भी सेफ बनाता है. इसमें प्री-कोलिजन सिस्टम, लेन ट्रेसिंग असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक हाई बीम जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं. इसके साथ ही कई एयरबैग्स और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर भी दिया गया है.

Land Cruiser LC300: कीमत

इसकी शुरुआती कीमत 2.18 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है. भारत में यह SUV दो वेरिएंट्स (ZX और GR-S) में मौजूद है.

यह भी पढ़ें: केरल के इस 67 साल के शख्स ने घर में ही बना ली Electric Car, देती है 60KM की रेंज, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >