लॉन्च से पहले सड़क पर दिखी Skoda Slavia Facelift, टेस्टिंग के दौरान दिखा बदला हुआ फ्रंट और रियर लुक

2026 में लॉन्च होने वाली Skoda Slavia Facelift की टेस्टिंग के दौरान पहली झलक सामने आ गई है. स्पाई शॉट्स से अंदाजा लगाया जा रहा है कि नई Skoda Slavia में फ्रंट, साइड और रियर डिजाइन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Skoda Slavia Facelift: Skoda Slavia अपने सेगमेंट में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान है. वहीं, 2026 में इसके अपडेटेड वर्जन Skoda Slavia Facelift को कंपनी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इसी बीच Skoda Slavia Facelift की लेटेस्ट स्पाई इमेज सामने आई हैं, जो नये मॉडल के टेस्टिंग के दौरान ली गई है. इस स्पाई इमेजेस के जरिए नये मॉडल के फ्रंट, साइड और रियर में मिलने वाले एक्सपेक्टेड अपग्रेडस के बारे में जानकारी मिली ही. आइए जानते हैं.

फ्रंट और रियर में मिल सकते हैं अपग्रेडस

Rushlane की रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्टिंग के दौरान नजर आई Skoda Slavia Facelift में सेडान के फ्रंट और रियर दोनों हिस्सों में अपग्रेडस देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, कंपनी अपनी स्कोडा सिग्नेचर ग्रिल को बरकरार रख सकती है, लेकिन हेडलैम्प्स और LED DRLs का डिजाइन पहले से बदला हुआ नजर आ रहा है. इसके अलावा, फ्रंट बंपर पर मौजूद लोअर एयर इंटेक को ज्यादा शार्प और 3D डिजाइन दिया गया है, जिसे पियानो ब्लैक फिनिश के साथ पेश किया जा सकता है. ऐसे में कार का लुक पहले से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लगेगा.

मिल सकते हैं स्पोक डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स

साइड प्रोफाइल की बात करें, तो नई Skoda Slavia Facelift में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे. कार का ओवरऑल लुक पहले जैसा ही रहेगा, जिसमें इसकी कूपे-स्टाइल रूफलाइन और स्पोर्टी स्टांस बरकरार रखा जाएगा. हालांकि, टेस्टिंग के दौरान कार में ब्लैक फिनिश और नये स्पोक डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स नजर आए हैं. इसके अलावा डोर हैंडल, ब्लैक-आउट B-पिलर, इंडिकेटर के साथ ड्यूल-टोन ORVMs और गोल व्हील आर्च जैसे एलिमेंट्स मौजूदा मॉडल जैसे ही रह सकते हैं.

वहीं, पीछे की तरफ Slavia Facelift में नये डिजाइन की टेल-लाइट्स और बंपर में हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं. बूट लिड का शेप और नंबर प्लेट की पोजिशन पहले जैसी ही लग रही है, जिससे साफ है कि स्कोडा इस बार पूरी तरह नया डिजाइन देने के बजाय हल्के-फुल्के लेकिन प्रीमियम अपडेट्स पर फोकस कर रही है.

6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड के साथ आएगा Facelift

रिपोर्ट के मुताबिक, यह सेडान पहले की तरह ही 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड के साथ 1.0-लीटर TSI और 1.5-लीटर TSI पेट्रोल इंजन के साथ आ सकती है. वहीं, 1.0-लीटर इंजन में 6-स्पीड ऑटोमैटिक (AT) और 1.5-लीटर इंजन में 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Skoda Kushaq का इंजन और पावर: क्या यह SUV आपके लिए पावर और परफॉर्मेंस का सही मिश्रण है?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >