Skoda Auto India अपनी पॉपुलर SUV Skoda Kushaq Facelift को 21 मार्च 2026 को लॉन्च करने जा रही है. इस नए मॉडल की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और ग्राहक इसे 15 हजार में ऑनलाइन या नजदीकी डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं. Skoda इस SUV के साथ 6 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी, 6 साल की corrosion वारंटी और 3 साल की पेंट वारंटी भी दे रही है.
मिलेंगे 5 वेरिएंट्स
नई Skoda Kushaq Facelift को कुल 5 वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा:
- Classic Plus
- Signature
- Sportline
- Prestige
- Monte Carlo
एक्सटीरियर डिजाइन में बदलाव
यह Kushaq का पहला फेसलिफ्ट है (2021 के बाद), जिसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं. फ्रंट में अब नया डिजाइन किया गया ग्रिल (क्रोम एक्सेंट्स के साथ), स्लिम हेडलैंप और नई LED DRL सिग्नेचर दी गई है, जो इसे ज्यादा मॉडर्न लुक देती है. नीचे की तरफ नया स्किड प्लेट और हनीकॉम्ब डिजाइन वाला बंपर दिया गया है.
साइड प्रोफाइल में नए 17-इंच अलॉय व्हील्स और मोटी ब्लैक क्लैडिंग दी गई है, जिससे SUV की रोड प्रेजेंस बेहतर होती है. वहीं रियर में नई कनेक्टेड LED टेललाइट्स और ग्लोइंग ‘SKODA’ बैज दिया गया है, जो इसे प्रीमियम टच देता है. इसके अलावा शार्क फिन एंटीना, रूफ रेल्स, इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और रियर वाइपर के साथ वॉशर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं.
इंटीरियर और फीचर्स
अंदर का लेआउट लगभग पहले जैसा है, लेकिन कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं. इसमें-
- 10.1-इंच टचस्क्रीन (Apple CarPlay/Android Auto)
- 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर
- Skoda साउंड सिस्टम (सबवूफर के साथ)
- ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- पैनोरमिक सनरूफ
- लेदरेट सीट्स
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
- इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीट्स
- Google बेस्ड AI असिस्टेंट
- सेगमेंट-फर्स्ट रियर मसाजर
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के मामले में भी यह SUV काफी दमदार है. इसमें-
- 6 एयरबैग
- ABS, EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल
- क्रूज कंट्रोल
- फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर
- रिवर्स कैमरा
- ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक
- रेन सेंसिंग वाइपर
- ऑटो IRVM
- इसे GNCAP में 5-स्टार रेटिंग भी मिल चुकी है (एडल्ट और चाइल्ड दोनों के लिए).
इंजन और परफॉर्मेंस
मैकेनिकल तौर पर नई Skoda Kushaq Facelift में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसमें पहले की तरह दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं. पहला 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 115 hp की पावर और 175 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है.
दूसरा 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 150 hp की पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है. इस इंजन के साथ 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स मिलता है, जो स्मूद और बेहतर परफॉर्मेंस ऑफर करता है.
यह भी पढ़ें: 6-सीटर ऑप्शन में आई Kia Carens Clavis EV, कीमत 7-सीटर के बराबर
