हेलमेट, बैग और ग्रॉसरी... सब समा जाएगा, 70 लीटर बूट स्पेस के साथ नई इलेक्ट्रिक स्कूटर की हुई एंट्री

Simple Energy ने नई Simple Wave इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹1,09,999 है. परिवार और रोजाना इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनी इस स्कूटर में 70 लीटर बूट, स्मार्ट डिस्प्ले, USB Type-C जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Simple Energy ने कल ही अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple Wave लॉन्च की है. यह कंपनी की पहली ऐसी स्कूटर है, जिसे खासतौर पर पूरे परिवार को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है. कंपनी ने Wave में फास्ट स्पीड और स्पोर्टी डिजाइन से ज्यादा आराम और रोजाना इस्तेमाल की सुविधा पर ध्यान दिया है. यानी घर से ऑफिस जाने, बाजार जाने या दूसरे रोज के कामों के लिए यह स्कूटर काफी काम की हो सकती है. आइए जानते हैं Simple Wave में क्या-क्या खास मिलता है.

डिस्प्ले में मिलते हैं स्मार्ट फीचर्स

Simple Wave में डेली राइड को आसान और कम्फर्टेबल बनाने के लिए कई काम के फीचर्स दिए गए हैं. वेरिएंट के हिसाब से इसमें 7-इंच का TFT कंसोल या 5-इंच का LCD कंसोल मिलता है. दोनों ही डिस्प्ले Bluetooth कनेक्टिविटी, नेविगेशन और कॉल/SMS अलर्ट जैसे फीचर्स सपोर्ट करते हैं.

ये भी पढ़ें: स्पोर्टी लुक के साथ 152 kmph तक की स्पीड, पेट्रोल स्कूटरों को टक्कर देते हैं ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत

70 लीटर बूट के साथ स्टोरेज की नहीं होगी कमी

स्कूटर में 70 लीटर का बड़ा बूट स्टोरेज मिलता है, जिसमें रोजमर्रा का सामान आसानी से रखा जा सकता है. इसके अलावा, चौड़ा फ्लोरबोर्ड भी दिया गया है, जहां आप ग्रॉसरी या दूसरी चीजें आराम से रख सकते हैं. फ्लोरबोर्ड पर लगी लाइट इसे और भी प्रैक्टिकल बनाती है, खासकर जब कम रोशनी वाली जगह पर बैग या सामान निकालना हो.

इसके अलावा, स्कूटर के साइड पैनल्स पर पॉप-आउट स्टोरेज कम्पार्टमेंट भी मिलते हैं, जिन्हें कंपनी ने ‘Pill Storage’ नाम दिया है. इसमें आप छोटी-मोटी चीजें आसानी से रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इन्हें तुरंत एक्सेस भी किया जा सकता है.

LED लाइटिंग के साथ USB Type-C पोर्ट

स्कूटर में ऑल-LED लाइटिंग के साथ एप्रन पर हेडलाइट दी गई है. फोन को सफर के दौरान आसानी से चार्ज करने के लिए एप्रन पर USB Type-C पोर्ट भी मिलता है. इसके अलावा, चार्जिंग सॉकेट भी एप्रन पर ही दिया गया है.

सुरक्षा के लिए मिलते हैं कई एडवांस फीचर्स

स्कूटर में Hill Hold फीचर दिया गया है. इसकी मदद से चढ़ाई वाली सड़क पर स्कूटर रोकने के बाद उसे दोबारा चलाना आसान हो जाता है. वहीं, ऊपर वाले वेरिएंट में Traction Control मिलता है, जो फिसलन वाली सड़क पर पहियों की पकड़ बनाए रखने में मदद करता है. स्कूटर में Limp Home Mode भी दिया गया है. अगर बैटरी बहुत कम हो जाए, तो यह फीचर स्कूटर की स्पीड और पावर को कम कर देता है.

इसके अलावा, इसमें Geofencing, Timefencing और Live Tracking जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. इनकी मदद से आप स्कूटर की लोकेशन देख सकते हैं और यह भी तय कर सकते हैं कि स्कूटर कहां तक चलाया जा सकता है. इससे स्कूटर पर नजर रखना और उसकी सुरक्षा करना आसान हो जाता है.

ब्रेकिंग और सस्पेंशन में नहीं होगी कमी

Simple Wave में आगे की तरफ डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक दिया गया है. रोजाना शहर में आने-जाने के लिए इसका ब्रेकिंग सेटअप काफी अच्छा है और जरूरत के वक्त बढ़िया कंट्रोल भी देता है. राइडिंग को ज्यादा कम्फर्टेबल और कंट्रोल्ड बनाने के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क के साथ एडजस्टेबल रियर शॉक्स दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Ather Konarc के 3 वेरिएंट में कौन सा खरीदें? 99,999 रुपये से शुरू कीमत, जानें किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >