Himalayan 440 vs Speed 400: 2-2.5 लाख रुपये के बजट में कौन सी बाइक बेहतर? फेस्टिव सीजन में जानें क्या खरीदें

Royal Enfield Himalayan 440 और Triumph Speed 400 दोनों 400cc के आसपास की बाइक्स हैं, लेकिन दोनों का इस्तेमाल अलग है. जानिए इंजन, पावर, वजन, सीट हाइट, सस्पेंशन, फीचर्स और कीमत के मामले में दोनों में कितना अंतर है और फेस्टिव सीजन में आपके लिए कौन सी बाइक ज्यादा उपयोगी हो सकती है.

फेस्टिव सीजन में नई बाइक खरीदने का प्लान है और बजट करीब 2-2.5 लाख रुपये है? तो Royal Enfield Himalayan 440 और Triumph Speed 400 अच्छे विकल्प हो सकते हैं.

दोनों बाइक 400cc के आसपास के सेगमेंट में आती हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल अलग है. Himalayan 440 एडवेंचर और टूरिंग के लिए है, जबकि Speed 400 शहर और हाईवे राइडिंग पर ज्यादा फोकस करती है.

इंजन और पावर में क्या अंतर?

Himalayan 440 में 443cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है. यह 25.4 bhp की पावर और 34 Nm का टॉर्क देता है.

वहीं Speed 400 में 349cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन है. यह 37 PS की पावर और 32 Nm का टॉर्क देता है. दोनों बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है.

सीधे शब्दों में कहें तो Himalayan 440 का टॉर्क ज्यादा है, जबकि Speed 400 ज्यादा पावर देती है.

ये भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक स्कूटर को रातभर चार्ज पर रखते हैं? भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बढ़ सकता है आग लगने का खतरा

शहर में कौन सी बाइक आसान रहेगी?

शहर में रोजाना बाइक चलाने वालों के लिए वजन और साइज काफी मायने रखते हैं.

  • Himalayan 440 का वजन: 199kg
  • Speed 400 का वजन: 179kg

यानी Speed 400 करीब 20 किलो हल्की है. सीट हाइट में दोनों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है.

  • Himalayan 440: 800mm
  • Speed 400: 803mm

कम वजन की वजह से ट्रैफिक और पार्किंग में Speed 400 कुछ खरीदारों को ज्यादा आसान लग सकती है.

खराब सड़कों पर Himalayan 440 का फायदा

अगर आपके रास्ते में गड्ढे, खराब सड़कें या कच्चे रास्ते आते हैं, तो Himalayan 440 का एडवेंचर सेटअप काम आता है. इसमें ये ए़वेंचर फीचर्स मिलते हैं:

  • 220mm ग्राउंड क्लीयरेंस
  • 21-इंच फ्रंट व्हील
  • 17-इंच रियर व्हील
  • 200mm फ्रंट सस्पेंशन ट्रैवल
  • 180mm रियर सस्पेंशन ट्रैवल
  • 15 लीटर फ्यूल टैंक

लंबी दूरी के लिए कौन सी बाइक?

लॉन्ग राइड के लिए सिर्फ पावर ही जरूरी नहीं होती. सस्पेंशन, फ्यूल टैंक और राइडिंग पोजिशन भी महत्वपूर्ण हैं. Himalayan 440 में 15 लीटर का फ्यूल टैंक है. इसका सेटअप लंबी दूरी और खराब रास्तों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

Speed 400 में 13 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. इसका सेटअप मुख्य रूप से सड़क पर चलाने के लिए है. अगर आप अक्सर पहाड़ों या खराब रास्तों पर बाइक लेकर जाते हैं, तो Himalayan 440 एक बेहतर चॉइस हो सकती है.

फीचर्स में क्या मिलेगा?

दोनों बाइक में कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं, लेकिन इनका फोकस अलग है.

Himalayan 440 के फीचर्स

  • स्विचेबल रियर ABS
  • LED लाइटिंग
  • Type-C USB चार्जिंग
  • डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • Tripper Pod नेविगेशन

Speed 400 के फीचर्स

  • ABS
  • ट्रैक्शन कंट्रोल
  • राइड-बाय-वायर
  • टॉर्क-असिस्ट क्लच
  • डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • LED लाइटिंग

Speed 400 में ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं, जबकि Himalayan 440 में टूरिंग और नेविगेशन से जुड़े फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दिया गया है.

दोनों बाइक की कीमत कितनी है?

Triumph Speed 400 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹2,34,140 है. वहीं Himalayan 440 की शुरुआती कीमत करीब ₹2.29 लाख एक्स-शोरूम है.

हालांकि ऑन-रोड कीमत इससे ज्यादा होगी. इसमें RTO, इंश्योरेंस और दूसरे चार्ज शामिल होते हैं. फेस्टिव सीजन में खरीदारी से पहले डीलर से डिस्काउंट और फाइनेंस ऑफर के बारे में भी पूछें.

किसके लिए कौन सी बाइक?

रोजाना ऑफिस जाने वालों के लिए

अगर बाइक का इस्तेमाल मुख्य रूप से शहर में करना है, तो Speed 400 का 179kg वजन और रोडस्टर डिजाइन ध्यान देने लायक है.

वीकेंड राइडर्स के लिए

शहर और हाईवे दोनों पर बाइक चलानी है तो दोनों की टेस्ट राइड लेना बेहतर रहेगा. राइडिंग पोजिशन और इंजन का रिस्पॉन्स देखकर अपनी पसंद तय कर सकते हैं.

लॉन्ग टूर और खराब रास्तों के लिए

यहां Himalayan 440 के 21-इंच फ्रंट व्हील, 220mm ग्राउंड क्लीयरेंस और लंबे सस्पेंशन ट्रैवल जैसे फीचर्स काम आते हैं.

एक नजर में दोनों बाइक

फीचरHimalayan 440Speed 400
इंजन443cc349cc
पावर25.4 bhp37 PS
टॉर्क34 Nm32 Nm
वजन199kg179kg
सीट हाइट800mm803mm
व्हीलबेस1,460mm1,386mm
फ्रंट व्हील21-इंच17-इंच
फ्यूल टैंक15 लीटर13 लीटर
गियरबॉक्स6-स्पीड6-स्पीड
ग्राउंड क्लीयरेंस220mm164mm
शुरुआती कीमतकरीब 2.29 लाखकरीब 2.34 लाख

बाइक खरीदने से पहले इन खर्चों को भी देखें

फेस्टिव सीजन में बाइक खरीदते समय सिर्फ एक्स-शोरूम कीमत देखना सही नहीं है. ऑन-रोड कीमत, इंश्योरेंस, EMI, सर्विस कॉस्ट, वारंटी और डीलर ऑफर को भी ध्यान में रखें.

इसके बाद टेस्ट राइड जरूर लें. अगर आपको शहर में हल्की रोडस्टर बाइक चाहिए तो Speed 400 पर ध्यान दिया जा सकता है. वहीं लंबी दूरी और खराब रास्तों के लिए Himalayan 440 का सेटअप ज्यादा एडवेंचर-सेट्रिंक है.

ये भी पढ़ें: बाइक बेचने की सोच रहे हैं? इन 5 बाइक्स की सेकंड हैंड मार्केट में मिल सकती है बेहतर कीमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suyash Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >