10 अप्रैल को आ रही है Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, देखें खूबियां

Royal Enfield अपना पहला इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 10 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है. स्टाइलिश और कॉम्पैक्ट डिजाइन, 154 km रेंज, स्मार्ट TFT कंसोल, वायरलेस चार्जिंग और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स इसे परफेक्ट बनाते हैं. आइए इन फीचर्स को डिटेल में जानते हैं.

Royal Enfield अपने फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आ रहा है. कंपनी का नया Flying Flea C6 10 अप्रैल 2026 को लॉन्च होने वाला है. खास बात ये है कि ये Royal Enfield का 125 साल के इतिहास में पहला इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल होगा. इस लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस शहरी स्टाइल वाली इलेक्ट्रिक बाइक के कुछ खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है. आइए एक नजर डालते हैं.

Royal Enfield Flying Flea C6 का डिजाइन  

ये बाइक अपने यूनिक और स्टाइलिश डिजाइन के लिए ध्यान खींचती है. इसका कॉम्पैक्ट और स्लिक लुक हर तरह के राइडर्स के लिए परफेक्ट है. मजेदार बात ये है कि EICMA 2025 में दिखाए गए कई शानदार डिजाइन एलिमेंट्स और फीचर्स को प्रोडक्शन मॉडल में भी बरकरार रखा गया है.

बैटरी और पावरस्ट्रेन 

ये बाइक 3.91 kWh की बैटरी पैक के साथ आती है, जिसमें मैग्नीशियम फिन वाला केसिंग है. ये पैक 15.4 kW की पावर और 60 Nm का टॉर्क देता है, जो इसे लगभग 150-200cc के पेट्रोल बाइक के परफॉर्मेंस के बराबर रखता है. एक बार चार्ज करने पर ये बाइक लगभग 154 km की रेंज देने का दावा करती है.

एडवांस्ड टेक्नोलॉजी

इसमें 3.5 इंच की TFT कंसोल के साथ, टैंक में बिल्ट-इन वायरलेस चार्जिंग, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, रिमोट लॉक/अनलॉक और Incognito मोड जैसी खूबियां हैं. वहीं, वॉइस असिस्ट, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल, और कीलेस इग्निशन सिस्टम इसे और भी स्मार्ट और आसान बना देते हैं.

सेफ्टी फीचर्स 

इसमें आपको स्मार्टफोन अलर्ट्स की सुविधा भी मिलती है. फुट पेग्स अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट किए जा सकते हैं, और पिलियन सीट भी जरूरत पड़ने पर आसानी से हटाई जा सकती है. सेफ्टी के लिए इसमें डुअल-चैनल लेन-सेंसिटिव ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिल जाते हैं. लंबी राइड के लिए क्रूज कंट्रोल और इको, रेन, टूर, परफॉरमेंस और कस्टम जैसे मोड्स मिल जाते हैं.

इस बाइक में आपको आगे 260 mm और पीछे 220 mm डिस्क ब्रेक मिल जाते हैं. 19 इंच के अलॉय व्हील्स और बेल्ट ड्राइव सिस्टम इसे और भी स्मूद और कम शोर वाला बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: 2 लाख के अंदर आती हैं ये 5 350cc बाइक, माइलेज और स्टाइल दोनों में लाजवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >