Renault की सबसे सस्ती SUV नये अवतार में आयी, स्टाइलिश लुक के साथ धाकड़ सेफ्टी

Renault ने भारत में अपनी सबसे सस्ती SUV Kiger उतारी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹6.29 लाख है. यह SUV सेग्मेंट में सबसे तेज, सबसे सुरक्षित और 20 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देने वाली कारों में शामिल है. जानें इसके दमदार फीचर्स, इंजन ऑप्शन और सेफ्टी टेक्नोलॉजी

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में फ्रेंच कार निर्माता रेनो ने अपनी सबसे सस्ती SUV Renault Kiger का नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है. ₹6.29 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश की गई यह SUV अब और भी ज्यादा स्टाइलिश, सुरक्षित और फीचर-लोडेड हो गई है. कंपनी का दावा है कि यह SUV अपने सेग्मेंट में सबसे तेज, सबसे सुरक्षित और सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में से एक है.

नया एक्सटीरियर डिजाइन और कलर ऑप्शन

नयी Renault Kiger में फ्रंट ग्रिल, LED हेडलैंप, फॉग लैंप और टेललाइट्स के साथ नया स्टाइलिश लुक दिया गया है. 16-इंच डायमंड कट अलॉयव्हील्स और रूफरेल्स इसे स्पोर्टी अपील देते हैं.SUV अब 7 रंगों में उपलब्ध है, जिसमें दो नये शेड- Oasis Yellow और Shadow Grey शामिल हैं.

ऑटोमोबाइल जगत की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रीमियम इंटीरियर और स्मार्ट फीचर्स

इस फेसलिफ्ट मॉडल में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपोर्ट, वायरलेस चार्जिंग, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिये गए हैं. केबिन को डुअल-टोन थीम और सिल्वर एक्सेंट्स के साथ और भी प्रीमियम बनाया गया है.

सेफ्टी में कोई समझौता नहीं

नयी Kiger में स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स के साथ 21 से ज्यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स दिये गए हैं. इसमें ABS, EBD, ESP, TPMS, रियर पार्किंग कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स शामिल हैं.

इंजन और माइलेज

Renault Kiger दो इंजन ऑप्शन में आती है- 1.0Lनेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (72 PS) और 1.0L टर्बो पेट्रोल (100 PS). माइलेज की बात करें, तो NA वेरिएंट 19.83 km/l और टर्बो वेरिएंट 20.38 km/l तक देता है.

Maruti Suzuki e-VITARA: 620KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स और रेंज

पिकनिक हो या शादी-ब्याह, 17 लोगों की सवारी वाली ये गाड़ी बन जाएगी घर की शान, जानें कीमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >