Renault Duster की भारत में इस दिन होगी शानदार वापसी, कंपनी ने कर दिया ऐलान

Renault ने भारत में अपनी लोकप्रिय SUV Duster की वापसी कंफर्म कर दी है. नया मॉडल मॉडर्न डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आयेगा.

Renault Duster फिर लौट रही है भारत में

ऑटोमोबाइल जगत से बड़ी खबर आयी है- Renault India ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि उसकी आने वाली SUV का नाम होगा Duster और यह 26 जनवरी 2026 को लॉन्च होगा (New Renault Duster Launch Date Is 26.1.26). यानी एक बार फिर भारत की सड़कों पर Duster की वापसी होने जा रही है. यह लॉन्च Renault के नये International Game Plan 2027 और Renault Rethink रणनीतियों के तहत हो रहा है, जिससे कंपनी भारतीय बाजार में अपनी पकड़ दोबारा मजबूत करना चाहती है.

Duster की लेगेसी: जिसने बदला भारत का SUV मार्केट

Renault Duster पहली बार 2012 में भारत आयी थी और उसने देश के SUV सेगमेंट का चेहरा बदल दिया था. उस वक्त Duster ने एक नयी कैटेगरी बनायी थी- कॉम्पैक्ट SUV, जो आज भारत की कुल पैसेंजर कार सेल्स का लगभग 25% हिस्सा है. इस नयी Duster में कंपनी ने भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ आधुनिक डिजाइन, टेक्नोलॉजी और सुरक्षा फीचर्स का मेल किया है. Renault का मानना है कि नयी Duster एक बार फिर ब्रांड को पहले जैसा मुकाम दिला सकती है.

Renault की नयी रणनीति: Rethink India

कंपनी के सीईओ Stephane Deblaise ने कहा- Renault Duster सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक लीजेंड है. यह एडवेंचर, भरोसे और इनोवेशन का प्रतीक है. इसकी वापसी हमारे भारतीय ग्राहकों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती है. Renault अब भारत जैसे उभरते बाजारों में नयी टेक्नोलॉजी और डिजाइन पर फोकस करते हुए अपने मॉडल लाइनअप को मजबूत बना रही है.

नयी Duster से क्या उम्मीद की जा रही है

नयी Renault Duster में कुछ नये फीचर्स मिलने की संभावना है:

  • दमदार टर्बो इंजन ऑप्शन,
  • मॉडर्न एक्सटीरियर डिजाइन,
  • एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स, और
  • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी.

यह SUV Renault के लिए भारत में पुनर्जागरण (revival) का प्रतीक होगी और आने वाले समय में कंपनी की सबसे अहम कार साबित हो सकती है.

एक लेजेंड की नयी शुरुआत

Renault Duster की वापसी सिर्फ एक कार का लॉन्च नहीं, बल्कि एक लेजेंड की नयी शुरुआत है. नया मॉडल भारतीय SUV बाजार में फिर से वही पहचान बनाने को तैयार है, जो कभी 2012 में इसने हासिल की थी.

Hyundai Venue का नया मॉडल लॉन्च से पहले कंपनी ने किया टीज, मिलेंगे ये नए अपडेट्स

Kia Carens Clavis EV: कौन-सा वेरिएंट खरीदना रहेगा सबसे बढ़िया?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >