Redmi Note 9 Pro सिर्फ 90 सेकेंड में हुआ Out of Stock, 24 मार्च को होगी अगली Sale

शाओमी (Xiaomi) का लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी नोट 9 प्रो (Redmi Note 9 Pro) अपनी पहली सेल में आउट ऑफ स्टॉक (Out of Stock) हो गया है. इस फोन की अगली सेल 24 मार्च को आयोजित की जाएगी. आपको बता दें कि कंपनी ने रेडमी नोट 9 प्रो को हाल में लॉन्च किया था.

शाओमी (Xiaomi) का लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी नोट 9 प्रो (Redmi Note 9 Pro) अपनी पहली सेल में आउट ऑफ स्टॉक (Out of Stock) हो गया है. इस फोन की अगली सेल 24 मार्च को आयोजित की जाएगी. आपको बता दें कि कंपनी ने रेडमी नोट 9 प्रो को हाल में लॉन्च किया था.

इस बात की जानकारी शाओमी इंडिया (Xiaomi India) के हेड मनु कुमार जैन ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बंपर सेल की जानकारी दी है. साथ ही उन्होंने यूजर्स के इस शानदार रिस्पॉन्स का धन्यवाद भी दिया है. उन्होंने लिखा है कि रेडमी नोट 9 प्रो को अपनी पहली सेल में अच्छा रिसपॉन्स मिला है और मात्र 90 सेकेंड में इस फोन के सारे यूनिट बिक गये.

बता दें कि चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने हाल ही में रेडमी नोट 9 प्रो को भारतीय मार्केट लॉन्च किया था. इसकी पहली सेल 17 मार्च को आयोजित की गई थी. ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन (Amazon) पर पहली सेल के दौरान महज 90 सेकेंड में यह फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया.

Redmi Note 9 Pro फोन 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन, 48+8+5+2 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर, 5020 एमएच बैटरी और 18 वॉट फास्ट चार्जर के साथ आता है.

Redmi Note 9 Pro की कीमत के बारे में बात करें, तो इस फोन के 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है, वहीं इसका 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये हैं. एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर ग्राहकों को 500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही, इस फोन को नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >