रवीना टंडन ने सिर्फ 18 साल की उम्र में खरीदी थी ये आइकॉनिक स्पोर्ट्स कार, जानिए इसका नाम और फीचर्स

रवीना टंडन की पुरानी थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तस्वीर में उनकी पहली स्पोर्ट्स कार Mazda Miata नजर आ रही है. 18 साल की उम्र में खरीदी गई यह कार अपने हल्के डिजाइन, दमदार हैंडलिंग और ड्राइवर-कनेक्शन वाली फील के लिए जानी जाती है.

90 के दशक के मिड और लेट दौर में बॉलीवुड पर राज करने वाली रवीना टंडन एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. वजह है उनका एक थ्रोबैक पोस्ट, जिसे उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस तस्वीर ने फैंस का ध्यान इसलिए खींच लिया क्योंकि इसमें उनकी पहली स्पोर्ट्स कार आइकॉनिक माज्दा मियाटा (Mazda Miata) भी नजर आ रही है. रवीना ने इस फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर करते हुए बताया कि जब उन्होंने यह कार खरीदी थी, तब वह सिर्फ 18 साल की थीं.

फोटो में एक यंग रवीना अपने दोस्तों के साथ लाल रंग की Mazda Miata के पास पोज देती नजर आ रही हैं. यह पोस्ट न सिर्फ उनकी पुरानी यादों को दिखाता है, बल्कि उनके स्टाइल और कम उम्र में ही हासिल की गई सफलता की झलक भी देता है.

रवीना टंडन की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo: @officialraveenatandon)

Mazda Miata को खास क्या बनाता है?

Mazda Miata को खास बनाने वाली बात सिर्फ इसका डिजाइन या परफॉर्मेंस नहीं है, बल्कि इसके पीछे की सोच है. रवीना टंडन के पास मौजूद यह कार, दुनिया की सबसे पसंदीदा स्पोर्ट्स कार फैमिली में से एक का हिस्सा है. इस कार को पहली बार 1989 में Chicago Auto Show में पेश किया गया था. लेकिन इसकी असली पहचान उस जापानी फिलॉसफी से जुड़ी है जिसे जिनबा इत्ताई (Jinba Ittai) कहा जाता है. इसका मतलब होता है ड्राइवर और कार के बीच ऐसा तालमेल, जैसे दोनों एक ही हों.

Mazda miata (photo: cnet)

Mazda Miata का डिजाइन 

Lotus Elan जैसी क्लासिक British roadsters से आइडिया लेकर जब पहली जनरेशन की Mazda Miata आई, तो उसने अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींच लिया. इसके पॉप-अप हेडलाइट उस दौर में काफी कूल और अलग नजर आते थे. 1990s में Mazda के लिए ये कार एक बड़ा हिट साबित हुई. हल्का-फुल्का डिजाइन और स्पोर्टी फील ने इसे ड्राइविंग पसंद करने वालों की फेवरेट कार बना दिया.

Mazda Miata का इंजन 

Mazda Miata के शुरुआती वर्जन में 1.6-लीटर का इंजन मिलता था, जो करीब 115 hp की पावर देता था. इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया था. फिर 1994 में Mazda ने इसमें बड़ा अपडेट किया. इस बार इसमें 1.8-लीटर का ज्यादा पावरफुल इंजन दिया गया, जो 130 hp तक की पावर देता था. सिर्फ इंजन ही नहीं, बल्कि ब्रेकिंग सिस्टम को भी बेहतर किया गया और चेसिस को और ज्यादा मजबूत बनाकर कार की स्टेबिलिटी और हैंडलिंग को भी अपग्रेड किया गया.

यह भी पढ़ें: विजय थलापति की गैराज में कौन- कौन सी गाड़ियां खड़ी रहती हैं? देखें उनके कार कलेक्शन की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >