Raptee.HV ने बेंगलुरु में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल T30 की डिलीवरी शुरू कर दी है. कंपनी ने शोरूम के बाद अब डिलीवरी और आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फोकस बढ़ाया है.
कंपनी का लक्ष्य नवंबर 2026 तक बेंगलुरु और चेन्नई में 100 से ज्यादा मोटरसाइकल डिलीवर करने का है. वहीं, बेंगलुरु के HSR Layout में ग्राहकों के लिए नया सर्विस सेंटर भी शुरू किया गया है.
बेंगलुरु में शुरू हुई Raptee.HV T30 की डिलीवरी
Raptee.HV के लिए बेंगलुरु एक अहम बाजार है. कंपनी ने यहां अपना पहला शोरूम खोलने के बाद अब ग्राहकों को बाइक की डिलीवरी शुरू कर दी है. कंपनी के मुताबिक, आने वाले महीनों में डिलीवरी की रफ्तार बढ़ाई जाएगी. इसका उद्देश्य वेटिंग पीरियड कम करना और ग्राहकों को बेहतर ओनरशिप अनुभव देना है.
ये भी पढ़ें: भारत में सबसे ज्यादा रेंज देने वाले टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, सिंगल चार्ज में 418 KM तक चलेंगे
नवंबर तक 100+ बाइक डिलीवरी का लक्ष्य
कंपनी ने बेंगलुरु और चेन्नई को शुरुआती प्रमुख बाजारों में शामिल किया है.
- लक्ष्य: नवंबर 2026 तक 100+ मोटरसाइकल की डिलीवरी
- मुख्य बाजार: बेंगलुरु और चेन्नई
- फोकस: डिलीवरी स्पीड और कस्टमर एक्सपीरियंस
सर्विसिंग की कोई टेंशन नहीं
सिर्फ बाइक बेचने के बजाय कंपनी आफ्टर-सेल्स नेटवर्क पर भी काम कर रही है. इसके तहत बेंगलुरु के HSR Layout में डेडिकेटेड सर्विस सेंटर शुरू किया गया है. यह सेंटर सोमवार से शनिवार तक काम करता है. यहां 4 सदस्यों की टीम ग्राहकों को सर्विस और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट देगी.
Raptee.HV T30 की कीमत कितनी है?
भारतीय बाजार में Raptee.HV T30 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.39 लाख रुपये है. यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल सेगमेंट में आती है. कंपनी ने इसे खास तौर पर इलेक्ट्रिक कारों से जुड़ी कुछ तकनीकों को इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल में इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया है.
200KM की IDC रेंज
Raptee.HV T30 में 22kW का इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है. यह मोटर 70Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी के मुताबिक बाइक की IDC रेंज 200 km तक है. वहीं, इसकी रियल-वर्ल्ड रेंज करीब 150 km बताई गई है.
CCS2 चार्जिंग का सपोर्ट
T30 की बड़ी खासियत इसका CCS2 कनेक्टर है. कंपनी के अनुसार, यह भारत की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल है जो CCS2 चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
इसकी वजह से बाइक को पब्लिक कार फास्ट-चार्जिंग स्टेशन पर भी चार्ज किया जा सकता है.
बाइक में मिलते हैं ये फीचर्स
Raptee.HV T30 में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं.
- 7-इंच TFT डिस्प्ले
- बिल्ट-इन नेविगेशन
- डुअल-चैनल ABS
- 22kW इलेक्ट्रिक मोटर
- 70Nm पीक टॉर्क
- CCS2 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
बैटरी और वारंटी
कंपनी T30 की बैटरी पर 8 साल या 80,000 km की वारंटी देती है. वहीं, पूरी मोटरसाइकल पर 3 साल की वारंटी मिलती है.
Raptee.HV का कहना है कि वह आने वाले समय में अपने रिटेल, सर्विस और डिलीवरी नेटवर्क को दूसरे प्रमुख भारतीय बाजारों तक भी विस्तार देने पर काम कर रही है.
ये भी पढ़ें: आंख बंद कर इन टू-व्हीलर्स को खरीद रहे लोग, अगस्त में धड़ल्ले से बिके ये 10 मॉडल, देखें लिस्ट
