बाइक राइडर्स के लिए जरूरी गैजेट, 5 मिनट से कम में भर देगा टायर में हवा, जानें फीचर्स और कीमत

Portronics Vayu Nano: अगर आप अक्सर बाइक या साइकिल से सफर करते हैं, तो पोट्रोनिक्स का नया वायु नैनो आपके लिए बेहद काम का गैजेट हो सकता है. यह छोटा पोर्टेबल इंफ्लेटर मिनटों में टायर में हवा भर देता है. इसमें स्मार्ट डिस्प्ले, LED लाइट और ऑटो स्टॉप जैसे फीचर्स मिलते हैं. आइए जानते हैं इसकी कीमत.

अगर आपकी बाइक या साइकिल का टायर अचानक रास्ते में पंक्चर जैसा महसूस होने लगे, तो अब हर बार पेट्रोल पंप ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी. Portronics ने भारत में अपना नया कॉम्पैक्ट टायर इंफ्लेटर Vayu Nano लॉन्च कर दिया है. छोटा सा दिखने वाला यह गैजेट जरूरत पड़ने पर आपके काफी काम आ सकता है. यह डिवाइस सिर्फ बाइक और साइकिल के टायर ही नहीं, बल्कि फुटबॉल और बास्केटबॉल जैसी स्पोर्ट्स आइटम्स को भी आसानी से फुला सकता है. आइए डिटेल में जानते हैं ये छोटू गैजेट और क्या-क्या कर सकता है.

Portronics Vayu Nano की कीमत

कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी लॉन्च कीमत सिर्फ 2,999 रुपये रखी गई है. Amazon पर आप इसे 2,799 रुपये में खरीद सकते हैं. दिलचस्प बात ये है कि इस डिवाइस की असली रिटेल कीमत 4,999 रुपये है. यानी फिलहाल ग्राहकों को अच्छा-खासा डिस्काउंट मिल रहा है. Portronics ने इस टायर इन्फ्लेटर को फिलहाल सिर्फ ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है.

Portronics Vayu Nano के फीचर्स

मिलते हैं अलग-अलग प्रीसेट मोड्स 

यह छोटा सा टायर इंफ्लेटर 120 PSI तक का प्रेशर देने का दावा करता है. खास बात यह है कि इसमें अलग-अलग जरूरतों के लिए प्रीसेट मोड्स भी दिए गए हैं. मोटरसाइकिल टायर के लिए इसकी लिमिट 45 PSI, साइकिल टायर के लिए 35 PSI और फुटबॉल या बास्केटबॉल जैसी चीजों के लिए 8 PSI तक सेट की गई है. यानी आपको हर बार खुद से सेट करने की जरूरत नहीं पड़ती. 

अगर आपको ज्यादा प्रेशर चाहिए तो कस्टम मोड में जाकर इसे 120 PSI तक यूज किया जा सकता है. कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस पूरी 0 से 35 PSI तक टायर को 5 मिनट से भी कम समय में हवा भर सकता है.

डबल बैटरी, Type-C चार्जिंग और स्मार्ट डिस्प्ले का कॉम्बो

Portronics ने अपने कॉम्पैक्ट Vayu Nano टायर इन्फ्लेटर में दो 600mAh की रिचार्जेबल बैटरियां दी हैं. इन्हें USB Type-C पोर्ट के जरिए आसानी से चार्ज किया जा सकता है. खास बात यह है कि इसमें एक स्मार्ट डिजिटल डिस्प्ले भी मिलता है. इसमें आप रियल-टाइम में जरूरी जानकारी देख सकते हैं.

LED फ्लैश से लेकर ऑटो शट-ऑफ तक मौजूद

इस पोर्टेबल टायर इनफ्लेटर में प्रेशर बढ़ाने-घटाने और अलग-अलग मोड चुनने के लिए तीन आसान बटन दिए गए हैं. कंपनी ने इसमें LED फ्लैश भी दिया है, ताकि रात या कम रोशनी में भी आराम से टायर में हवा भरी जा सके. सबसे खास बात इसकी ऑटोमैटिक शट-ऑफ सेफ्टी है. यह तय प्रेशर पूरा होते ही खुद हवा भरना बंद कर देता है. इससे ओवरइन्फ्लेशन का डर नहीं रहता.

यह भी पढ़ें: आपकी बाइक के लिए कौन-सा इंजन ऑयल है बेस्ट? डालने से पहले जरूर जान लें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >