इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी ने हाल ही में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर कोनार्क लॉन्च किया है. एथर रिज्टा की शानदार सफलता के बाद अब कंपनी एथर कोनार्क के जरिए मार्केट में अपनी हिस्सेदारी और बढ़ाना चाहती है. तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध एथर कोनार्क की शुरुआती कीमत 99,999 रुपये से लेकर 1.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में वेरिएंट के हिसाब से 2.1 kWh से 3.5 kWh तक के बैटरी पैक दिए गए हैं. अगर आप एथर कोनार्क खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यहां इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की संभावित मंथली EMI की पूरी जानकारी दी गई है.
Ather Konarc: हर महीने कितनी EMI देनी होगी
एथर कोनार्क की मंथली EMI की गिनती के लिए हमने इसके तीनों वेरिएंट्स को शामिल किया है, जिनकी कीमतों का ऐलान हो चुका है. ये वेरिएंट्स S 2.1 kWh, S 2.7 kWh और S 3.5 kWh हैं. लोन की राशि को एक्स-शोरूम कीमत का 100% माना गया है, जबकि ब्याज दर 9.5% रखी गई है. लोन चुकाने की अवधि 24 महीने तय की गई है.
| मॉडल और वेरिएंट | लोन (100% एक्स-शोरूम कीमत) | ब्याज दर | लोन अवधि | मंथली EMI |
| Ather Konarc S 2.1 kWh | ₹99,999 | 9.5% | 24 महीने | ₹4,591 |
| Ather Konarc S 2.7 kWh | ₹1.22 लाख | 9.5% | 24 महीने | ₹5,602 |
| Ather Konarc S 3.5 kWh | ₹1.45 लाख | 9.5% | 24 महीने | ₹6,658 |
इस हिसाब से एथर कोनार्क के लिए वेरिएंट के आधार पर हर महीने 4,591 रुपये से लेकर 6,658 रुपये तक की EMI देनी होगी. इसके S 2.7 kWh वेरिएंट की मंथली EMI 5,602 रुपये बैठती है.
ये भी पढ़ें: Ather Konarc के 3 वेरिएंट में कौन सा खरीदें? 99,999 रुपये से शुरू कीमत, जानें किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा
EMI से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान
हालांकि, खरीदारों को यह ध्यान रखना होगा कि हर महीने की EMI कई बातों पर निर्भर करती है. इसमें चुना गया वेरिएंट, मिलने वाले ऑफर और डिस्काउंट, ली गई लोन राशि, डाउन पेमेंट, ब्याज दर और लोन चुकाने का समय जैसे कई कारण शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: बैठते ही अनलॉक होगा स्कूटर, पैर से खुलेगा बूट... ₹99,999 वाले Ather Konarc में और क्या-क्या है खास?
Ather Konarc: रेंज और फीचर्स
Ather Konarc के तीनों वेरिएंट S 100, S 125 और S 161 में बैटरी और पावर के हिसाब से फर्क देखने को मिलता है. S 100 में 2.1kWh की बैटरी दी गई है, जो 4kW की पावर और 16Nm का टॉर्क जनरेट करती है. वहीं, S 125 में 2.7kWh और S 161 में 3.5kWh की बैटरी मिलती है. दोनों मॉडल 4.7kW की पावर और 16Nm का टॉर्क देते हैं. खास बात यह है कि तीनों की टॉप स्पीड 70kmph तक सीमित है. रेंज की बात करें तो S 100 की TrueRange 80km, S 125 की 100km और S 161 की 130km बताई गई है.
