28 लाख रुपये में बिका Apple का सबसे महंगा iPhone, ऐसा क्या है इसमें?

Apple iPhone Cost: हम आपको एक ऐसे पुराने ऐपल आईफोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत किसी एसयूवी कार से भी ज्यादा है. जी हां, जहां एक तरफ आईफोन के लेटेस्ट फोन के टॉप वेरिएंट की भी कीमत 2 लाख रुपये से ज्यादा नहीं है, वहीं इस फोन की कीमत 28 लाख रुपये है.

Apple iPhone Price: ऐपल के आईफोन को लेकर दीवानगी कितनी है, यह बात किसी से छिपी नहीं है. लोग किडनी बेचकर भी आईफोन खरीदने के लिए तैयार रहते हैं. अपनी खूबी के लिए मशहूर आईफोन, स्टेटस सिंबल के लिए भी जाने जाते हैं. यही वजह की ऐपल के आईफोन की कीमत स्मॉर्टफोन में सबसे ज्यादा होती है. हम आपको एक ऐसे पुराने ऐपल आईफोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत किसी एसयूवी कार से भी ज्यादा है. जी हां, जहां एक तरफ आईफोन के लेटेस्ट फोन के टॉप वेरिएंट की भी कीमत 2 लाख रुपये से ज्यादा नहीं है, वहीं इस फोन की कीमत 28 लाख रुपये है. आपको जानकर हैरानी होगी कि 28 लाख रुपये में बिका यह आईफोन का 15 साल पुराना मॉडल है.

पुराना आईफोन 28 लाख रुपये में क्यों बिका?

अमेरिका में नीलामी में आईफोन का यह 8 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 35,414 डॉलर में बिका है. भारतीय मुद्रा में यह राशि 28,12,150 रुपये के आसपास बैठती है. जेडडीनेट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में एक नीलामी में फर्स्ट जेनरेशन 2007 ऐपल आईफोन (Apple 1) मॉडल 28 लाख रुपये में बिका है जो सील्ड बॉक्स में बंद है. इसका मतलब यह है कि इस आईफोन के बॉक्स को कभी खोला भी नहीं गया है. इस नीलामी में कई और प्रोडक्ट्स की भी नीलामी हुई, जिसमें Apple 1 का सर्किट बोर्ड 6,77,196 डॉलर में बिका. भारतीय मुद्रा में यह राशि लगभग 5,37,85,200 रुपये होती है.

Also Read: Tata कंपनी भारत में बनायेगी Apple का iPhone? आपको होगा यह फायदा, पढ़ें पूरी खबर
28 लाख के आईफोन में क्या खूबियां हैं?

नीलामी में बेचे गए आईफोन का मॉडल, 9 जनवरी 2007 को ऐपल के सीईओ स्टीव जॉब्स ने सैन फ्रांस्सिको के मैकवर्ल्ड कंवेंशन सेंटर में लॉन्च किया था. यह सबसे पहला आईफोन था, जिसमें टचस्क्रीन के साथ 2 मेगापिक्सल कैमरा, आईपॉड और वेब-ब्राउजिंग जैसे फंक्शन हैं. इस आईफोन में वेब ब्राउजर और विजुअल वॉयस मेल का फीचर भी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीलामी में 28 लाख रुपये में बिके इस आईफोन के 8जीबी वेरिएंट को अमेरिका में 499 डॉलर यानी 39,850 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था.

iPhone 14 के टॉप मॉडल से 14 गुना महंगा

इस नीलामी का आयोजन RR Auction ने कराया था. नीलामी में कहा गया कि आईफोन बॉक्स में स्क्रीन पर 12 आइकन के साथ आईफोन की एक फोटो बनी हुई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस नीलामी में iphone के अलावा पहली पीढ़ी के Apple iPod को भी 25,000 डॉलर में बेचा गया है. आपको बता दें कि इसी हफ्ते ऐपल ने अपनी Apple iPhone 14 सीरीज में चार मॉडल्स लॉन्च किये हैं. ऐसे में देखें तो नीलामी में बेचा गया आईफोन मौजूदा आईफोन से 13 जेनरेशन पुराना है. वहीं, नये आईफोन के टॉप मॉडल (iPhone 14 Pro Max) से यह लगभग 14 गुना महंगा बिका है.

Also Read: Apple iPhone 14 Series में क्या है खास? यहां देखें और जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >