301km की रेंज, कीमत ₹80 हजार से भी कम...Ola ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत

Ola Electric ने भारत में S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर को ₹79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. इसमें 3.1 kWh और 5.1 kWh बैटरी ऑप्शन मिलते हैं. बड़े बैटरी वेरिएंट की रेंज 301km तक है. स्कूटर में Bharat Cell LFP बैटरी दी गई है.

बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी Ola Electric ने भारत में अपनी नई S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती कीमत 79,999 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. कंपनी ने इस स्कूटर को दो बैटरी ऑप्शन, 3.1 kWh और 5.1 kWh के साथ बाजार में उतारा है.

इस स्कूटर की खास बात इसकी बैटरी है. S1Z में Ola Electric की खुद बनाई हुई Bharat Cell LFP (Lithium Iron Phosphate) टेक्नोलॉजी वाली बैटरी दी गई है. यह पहली Ola स्कूटर है, जिसमें कंपनी की इस स्वदेशी बैटरी टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है.

कीमत और वेरिएंट्स

वेरिएंटकीमत (एक्स-शोरूम)
S1Z 3.1 kWh₹79,999
S1Z 5.1 kWh₹99,999

Ola S1Z को ओला की ऑफिशियल वेबसाइट से महज 999 रुपये में बुक किया जा सकता है. इसके 3.1 kWh बैटरी वाले मॉडल की डिलीवरी दिसंबर 2026 से शुरू होगी. वहीं, 5.1 किलोवॉट-घंटे की बड़ी बैटरी वाले मॉडल की डिलीवरी मार्च 2027 से शुरू की जाएगी.

डिजाइन 

Ola S1Z का डिजाइन कंपनी के दूसरे स्कूटर्स से मिलता-जुलता नजर आता है. इसमें LED हेडलाइट, मिनिमलिस्टिक साइड पैनल और फ्लैट, सिंगल-पीस सीट दी गई है. कुल मिलाकर, इसका लुक काफी सिंपल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगता है. कलर ऑप्शन की बात करें तो यह White, Anthracite, Sky Splash Blue और Matcha Green में उपलब्ध है.

फोटो: olaelectric.com

मोटर, बैटरी और रेंज

वेरिएंटबैटरीरेंज (IDC)0-80% चार्जिंग टाइम
S1Z 3.1 kWh3.1 kWh LFP बैटरी179 km5 घंटे 42 मिनट
S1Z 5.1 kWh5.1 kWh LFP बैटरी301 km6 घंटे 16 मिनट

Ola S1Z की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाली कंपनी की नई 46-सीरीज LFP (Lithium Iron Phosphate) बैटरी है. इसे कंपनी ने भारत में ही डेवलप किया है. इस बैटरी की मदद से स्कूटर की लागत को कम रखने के साथ बेहतर थर्मल स्टेबिलिटी और लंबी बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है.

रेंज की बात करें तो इसके छोटे बैटरी पैक वाले वेरिएंट की IDC (Indian Driving Conditions) रेंज 179 km बताई गई है, जबकि बड़े 5.1 kWh बैटरी पैक वाला मॉडल फुल चार्ज में 301 km तक की दावा की गई रेंज देता है.

ये भी पढ़ें: TVS iQube की रेंज 20km बढ़ी, 2.2kWh मॉडल की जगह आया नया 2.3kWh वेरिएंट, कीमत वही

दोनों वेरिएंट में 4 kW का पीक मोटर मिलता है, जिसकी टॉप स्पीड 70 kmph है. 3.1 kWh वाला वेरिएंट 0 से 40 kmph की स्पीड पकड़ने में 4.6 सेकंड लेता है, वहीं 5.1 kWh वेरिएंट को यही स्पीड हासिल करने में 4.9 सेकंड लगते हैं. स्कूटर में जरूरत के हिसाब से Eco और Normal, दो राइडिंग मोड भी दिए गए हैं.

फीचर्स

Ola S1Z में S1X Gen 3 जैसा 4.3-इंच का सेगमेंटेड LCD डिस्प्ले दिया गया है. इसमें Ola का MoveOS 5 मिलता है, जिसके साथ क्रूज कंट्रोल, एडवांस्ड रिजनरेटिव ब्रेकिंग और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं. खास बात यह है कि स्कूटर में OTA सॉफ्टवेयर अपडेट का सपोर्ट भी है. यानी सॉफ्टवेयर से जुड़े अपडेट बिना सर्विस सेंटर जाए ही मिल सकते हैं. इसके अलावा जियोफेंसिंग, लाइव लोकेशन इंडिकेटर और मेंटेनेंस रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

स्कूटर में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. इसमें 12-इंच के स्टील व्हील्स मिलते हैं. ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं, साथ ही सेफ्टी के लिए कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) भी मिलता है.

ये भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 418km रेंज का दावा, 50 लीटर बूट स्पेस भी... डेली सिटी ड्राइव के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >