देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों को ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. धीरे-धीरे ईवी अब पेट्रोल वाले मॉडलों को चैलेंज कर रही हैं. मार्केट में ई-स्कूटरों का क्रेज जबरदस्त है. खासकर जब बात टीवीएस, हीरो, ओला और एथर जैसी कंपनियों की बात होती हैं, तब बिग ब्रांड दिमाग में आता है. यहां हम एक अलग ब्रांड की इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आए हैं, जिसका नाम Okinawa है. इसका कुल 9 वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध हैं. यदि हाल ही में आपने भी कोई बढ़िया ई-स्कूटर खरीदने का मूड बनाया है, तो Okinawa का टॉप वेरिएंट OKHI-90 आपके लिए बढ़िया ऑप्शन बन सकता है. इसका रेंज 161 किलोमीटर तक है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
Okinawa Okhi-90 का बैटरी और परफॉर्मेंस
शायद आपने इस इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी का नाम कम सुना होगा, लेकिन इसके Okinawa Okhi-90 स्कूटर में बेहतर बैटरी पैक के साथ शानदार परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बीनेशन देखने को मिलता है. इसमें 3.6kWh वाला लिथियम-आयन डिटैचेबल बैटरी मिलता है, जिसे कहीं भी और कभी भी आसानी से निकाला जा सकता है. यह बैटरी 72 वाट का वोल्टेज मोटर तक सप्लाई करता है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलने वाला मोटर का पीक पावर 3800W है. बैटरी को 5 से 6 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है. इस स्कूटर का टॉप स्पीड 70-80 किलोमीटर प्रति घंटा है. एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह 161 किलोमीटर तक चल सकता है.
Okinawa Okhi-90 के फीचर्स
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी की ओर से डिटेल्ड बैटरी वोल्टेज इनफॉर्मेशन के साथ डिजिटल इंफोमेटिव स्पीडोमीटर मिलता है. इसके अलावा की-लेस रिमोट, पार्किंग मोड, DRL फंक्शन के साथ LED हेडलाइट, एलईडी बैकलाइट, 16 इंच स्टाइलिश एल्यूमिनीयम अलॉय व्हील्स, मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, रोड साइड असिस्टेंस, स्टाइलिश बॉडी कलर्ड फ्लोर मैट, एल्युमिनीयन अलॉय ब्रेक लीवर, GPS और 803 mm सीट हाइट जैसे फीचर्स ऑफर किए जाते हैं.
Okinawa Okhi-90 सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम
ओकिनावा के टॉप वेरिएंट वाले इस स्कूटर में फ्रंट हाइड्रोलिक टेलीस्कोपिक रियर-डबल शॉकर विद डुअल ट्यूब टेक्नोलॉजी वाला सस्पेंशन सेटअप मिलता है. वहीं, ब्रेकिंग सिस्टम में आगे और पीछे दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक का ऑप्शन है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक-असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, जो रिजेनरेटिव एनर्जी के साथ बढ़िया कंट्रोल देता है.
Okinawa Okhi-90 की कीमत कितनी है?
Okinawa Okhi-90 कंपनी का सबसे टॉप वेरिएंट है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,49,491 रुपये है. इसकी लोडिंग क्षमता 150 किलोग्राम (KG) तक है. कंपनी इसमें लगने वाले मोटर पर 3 साल एंड 30,000 किलोमीटर वारंटी और बैटरी पर 3 साल वारंटी देती है.
ये भी पढ़ें: 125 km की रेंज, 22 लीटर का स्टोरेज स्पेस... डेली यूज के लिए परफेक्ट है ये फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर
