Nissan Tekton को Down Payment पर लाना चाहते हैं घर? जानें कितनी देनी होगी EMI

Nissan Tekton की शानदार SUV को आसान EMI पर घर लाएं. जानें बेस और टॉप मॉडल के लिए डाउन पेमेंट की आवश्यक राशि और मासिक EMI कितनी होगी. साथ ही, फीचर्स और इंजन विकल्पों की भी करें पड़ताल.

हाल ही में लॉन्च हुई Nissan Tekton पर आपका दिल आ गया है और आप इस SUV को एक बार फूल पेमेंट देकर नहीं ले सकते हैं, तो डाउन पेमेंट आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. कंपनी ने इस नई चमचमाती एसयूवी को इंडियन ऑटोमोबाइल में 10.49 लाख रुपए की स्टार्टिंग शोरूम प्राइस पर लॉन्च किया है. वहीं, टॉप मॉडल की कीमत 18.59 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है. इसकी बुकिंग ओपन है और 20 जुलाई से डिलीवरी शुरू होगी. 

Nissan Tekton डाउन पेमेंट में कैसे खरीदें?

Nissan Tekton को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसके अलावा दमदार लुक, टर्बो पेट्रोल इंजन और स्मार्ट फीचर्स के साथ यह कार लॉन्च हुई है. ऐसे में आप इसे घर लाना चाह रहे हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इसे खरीदने के लिए कितनी डाउन पेमेंट करनी पड़ेगी. वहीं, महीने की EMI कितनी बनेगी. 

बेस मॉडल के लिए कितना डाउन पेमेंट देना होगा?

यदि आप Nissan Tekton का बेस मॉडल Visia T160 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन लेना चाहते हैं, तो इसकी स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस 10.49 लाख रुपए है. CarDekho.com के अनुसार, इसका ऑन रोड प्राइस 12,09,056 लाख रुपए होगी. इसमें RTO और Insurance दोनों शामिल होगा. यदि आप 2 लाख रुपए डाउन पेमेंट करके 9.8 पर्सेन्ट Bank Interest पर 5 साल का लोन लेते हैं, तो उसके लिए महीने की 21,340 रुपए EMI देगी होगी. इंटरेस्ट रेट, डाउन पेमेंट और बैंक की पॉलिसी के अनुसार EMI में बदलाव संभव है. 

टॉप मॉडल लेने पर कितनी EMI बनेगी?

वहीं, आप Nissan Tekton टॉप मॉडल Tekna Plus T280 1.3 L DCT (पेट्रोल) लेना चाहते हैं, तो उसके लिए थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ेगा. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 18.59 लाख रुपए है. दिल्ली में ऑन रोड प्राइस 21,44,660 लाख रुपए है. ऐसे में कम से कम अगर आप 5 लाख डाउन पेमेंट करते हैं और 5 साल की अवधि के लिए 9 पर्सेंट ब्याज दर पर बैंक लोन देता है, तो उसके लिए मंथली EMI 34,140 रुपए देनी होगी. 

Nissan Tekton में फीचर्स की भरमार 

नई निसान टेक्टॉन में कंपनी ने प्रीमियम फीचर्स दिए हैं. इसमें आपको पैनोरमिक सनरुफ, वायरलेस चार्जिंग, 350 डिग्री कैमरा, 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट सिस्टम, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, गूगल बिल्ड इन, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, गूगल मैप, वेंटीलेटर और पावर्ड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, पावर्ड टेलगेट, पैडल शिफ्टर्स और My Nissan ऐप (रिमोट स्टार्ट/स्टॉप) जैसे फीचर्स मिलेंगे. 

2 टर्बो इंजन का मिलता है ऑप्शन 

Nissan Tekton में आपको 2 टर्बो इंजन का ऑप्शन कंपनी ने दिया है. एक 1.0 लीटर, 3 सिलेंडर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 100 HP और 166 NM टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं, दूसरा 1.3 लीटर,4 सिलेंडर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 163 hp पावर और 280 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. कंपनी का दावा है कि यह इंजन 18.5 kmpl का माइलेज देगा. 

ये भी पढ़ें: नई नवेली Nissan Tekton की BNCAP सेफ्टी रेटिंग आई सामने, जानें कितने स्टार मिले


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivansh Shekhar

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >