नेशनल हाईवे की पूरी लंबाई में स्ट्रीट लाइटें क्यों नहीं होती? NHAI ने बताया इसके पीछे की वजह

अगर आपने भी कभी सोचा है कि नेशनल हाईवे के हर हिस्से में स्ट्रीट लाइटें क्यों नहीं होतीं, तो इसका जवाब NHAI ने साफ कर दिया है. दरअसल, लाइटिंग सिर्फ उन जगहों पर की जाती है जहां इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है. इससे सेफ्टी भी बनी रहती है और बिजली व रखरखाव पर होने वाला भारी खर्च भी बचता है.

अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि नेशनल हाईवे पर पूरी सड़क के किनारे-किनारे लाइटें क्यों नहीं लगी होती हैं. लंबे और चौड़े हाईवे को देखकर कई लोगों को लगता है कि इन पर हर समय पूरी रोशनी होनी चाहिए. लेकिन NHAI का कहना है कि यह सिर्फ एक मिथ है. दरअसल, हाईवे पर लाइटिंग को लेकर कुछ तय मानक और नियम हैं, जिनके आधार पर ही अलग-अलग जगहों पर लाइटें लगाई जाती हैं.

क्या है नियम?

हर किलोमीटर पर रोशनी करना न तो जरूरी माना जाता है और न ही मुमकिन है. भारत में सड़कों के डिजाइन और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े मानक तय करने वाली संस्था IRC (इंडियन रोड्स कांग्रेस) इसके लिए साफ-साफ गाइडलाइन देती है. इन्हीं गाइडलाइन के तहत हाईवे पर लाइटिंग सिर्फ उन जगहों पर लगाई जाती है, जहां सेफ ड्राइविंग के लिए बेहतर विजिबिलिटी सबसे ज्यादा जरूरी होती है. यानी रोशनी वहीं दी जाती है जहां इसकी असल में जरूरत हो, ताकि यात्रियों की सेफ्टी भी बनी रहे और संसाधनों का बेवजह खर्च भी न हो.

यह भी पढ़ें: हफ्तों तक पार्किंग में खड़ी रहती है कार? इन 5 बातों का रखें ध्यान वरना नुकसान पक्का है

हाईवे पर लाइटें किन-किन जगहों पर लगाई जाती हैं?

  • टोल प्लाजा के आसपास
  • जहां दो या उससे ज्यादा सड़कें आपस में मिलती हैं
  • फ्लाईओवर और अंडरपास पर
  • शहरों, कस्बों या आबादी वाले इलाकों में
  • बस स्टॉप, बस बे और ट्रकों के रुकने वाली जगहों पर
  • ऐसे हिस्सों में जहां दुर्घटनाओं का खतरा ज्यादा हो या ट्रैफिक काफी अधिक रहता हो

हाईवे पर हर जगह लाइटें क्यों नहीं लगाई जातीं?

हजारों किलोमीटर लंबे हाईवे नेटवर्क पर हर जगह लाइट लगाना न सिर्फ बेहद महंगा काम है, बल्कि इससे बिजली की खपत और रखरखाव का खर्च भी काफी बढ़ जाएगा. इसी वजह से जरूरत वाले हिस्सों, जैसे शहरों के पास, इंटरचेंज और टोल प्लाजा एरिया में ही लाइटिंग पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है. वहीं बाकी हिस्सों में ड्राइवरों की सेफ्टी के लिए रिफ्लेक्टिव साइनबोर्ड, चमकदार रोड मार्किंग्स और कई एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स लगाए जाते हैं, ताकि रात के समय भी सफर सेफ और आसान बना रहे.

यह भी पढ़ें: मॉनसून में अपनी कार को कैसे रखें बिल्कुल फिट? ये आसान चेकलिस्ट आएगी आपके काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >