नए साल में FASTag यूजर्स को बड़ी राहत, NHAI ने खत्म किया झंझट वाला प्रोसेस, जानें कब से लागू होंगे नए नियम

NHAI FASTag KYV: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने KYV यानी Know Your Vehicle प्रोसेस को 1 फरवरी से बंद कर दिया है. ऐसे में अब 1 फरवरी 2026 से नई कार, जीप और वैन के लिए जारी किए जाने वाले फास्टैग पर KYV प्रोसेस लागू नहीं होगी.

NHAI FASTag KYV: नये साल में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने कार मालिकों को बड़ी राहत दी है. NHAI ने FASTag से जुड़े Know Your Vehicle (KYV) प्रोसेस को 1 फरवरी से बंद करने का फैसला किया है. इसका मतलब यह है कि 1 फरवरी 2026 से नई कार, जीप और वैन के लिए जारी किए जाने वाले FASTag (फास्टैग) पर Know Your Vehicle (KYV) प्रोसेस लागू नहीं होगी.

कुछ खास मामलों के लिए होगा जरूरी

इसे लेकर NHAI ने अपने आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया है, कि KYV अब केवल कुछ खास मामलों में ही जरूरी होगा, जैसे यदि किसी वाहन को लेकर शिकायत मिलती है, गलत तरीके से FASTag जारी किया गया हो या फिर उसका गलत इस्तेमाल किये जाने की आशंका हो. अगर किसी तरह की शिकायत नहीं होती है, तो मौजूदा कार FASTag के लिए KYV कराने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी. ऐसे में अब 1 फरवरी 2026 से नई गाड़ियों के लिए फास्टैग लेते समय KYC की झंझट वाहन मालिकों को नही झेलनी पड़ेगी.

KYC में होती थी परेशानी

इससे पहले जब भी कोई नया FASTag जारी किया जाता था, तो KYC प्रोसेस के चलते कई बार यूजर्स को गलत जानकारी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, बार-बार नोटिफिकेशन और अलर्ट से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ती थी. ऐसे में अब सरकार ने इस झंझट को खत्म करते हुए नये FASTag के लिए अलग से KYC कराने की जरूरत को हटाया दिया है.

ऐसे में अब नये व्यवस्था के तहत वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) पहले ही जांच लिया जाएगा और FASTag जारी करते समय सारी जरूरी जानकारियों का वेरिफिकेशन एक ही बार में पूरा कर लिया जाएगा. इससे न सिर्फ प्रक्रिया आसान होगी, बल्कि FASTag लेने में लगने वाला समय भी काफी कम हो जाएगा. साथ ही बार-बार फास्टैग को अपडेट कराने की जरूरत भी खत्म हो जाएगी.

KYV (Know Your Vehicle) क्या है?

KYV (Know Your Vehicle) वेरिफिकेशन प्रोसेस है, जिसके तहत यह कन्फर्म किया जाता है, कि FASTag उसी वाहन से जुड़ा है, जिस पर यह लगाया गया है. इस वेरिफिकेशन प्रोसेस के तहत वाहन मालिक को अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) और गाड़ी की फोटो अपलोड करनी होती है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि टैग सही गाड़ी पर लगा है.

यह भी पढ़ें: OTP नहीं मिल रहा? तुरंत बदलें RC और DL का मोबाइल नंबर, ये है आसान तरीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >