खुद बुलेटप्रूफ Mercedes S680 Guard चलाते दिखे मुकेश अंबानी, गोलियों से लेकर ब्लास्ट तक से बचाती है ये कार

मुकेश अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह खुद अपनी बुलेटप्रूफ Mercedes-Benz S680 Guard चलाते नजर आ रहे हैं और उनके साथ बेटे अनंत अंबानी भी बैठे हैं. इसमें दमदार V12 इंजन और पंचर होने के बाद भी चलने वाले खास टायर मिलते हैं.

आमतौर पर जब भी अंबानी परिवार सड़क पर नजर आते हैं, उनकी लग्जरी कारों में कोई न कोई परिवार का सदस्य आगे की पैसेंजर सीट या फिर पीछे बैठा दिखाई देता है. लेकिन कभी-कभार ऐसा नजारा भी देखने को मिल जाता है, जब परिवार का कोई सदस्य खुद कार की ड्राइविंग सीट संभालता है. इस बार ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी खुद अपनी करीब 10 करोड़ रुपये की बुलेटप्रूफ Mercedes-Benz S680 Guard चलाते नजर आ रहे हैं. आइए देखते हैं वीडियो को.

 देखें वीडियो

यह वीडियो CS12 Vlogs ने शेयर किया है. वीडियो में मुकेश अंबानी के साथ नीता अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट भी एक बिल्डिंग से बाहर निकलते दिखाई देते हैं. इसके बाद सभी अपने-अपने गाड़ियों में बैठते हैं और अंबानी परिवार का काफिला मुंबई की सड़कों पर आगे बढ़ जाता है.

वीडियो का अगला हिस्सा भी काफी दिलचस्प है. मुकेश अंबानी ज्यादातर मौकों पर अपनी करीब 10 करोड़ रुपये की बुलेटप्रूफ Mercedes-Benz S680 Guard की पिछली सीट पर बैठते हैं. लेकिन इस बार तस्वीर कुछ अलग थी. वीडियो में वह खुद कार की ड्राइविंग सीट पर नजर आए. इतना ही नहीं, उनके साथ आगे वाली पैसेंजर सीट पर उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी भी बैठे थे.

ये भी पढ़ें: पॉपुलर सिंगर दलेर मेहंदी ने खरीदी Mahindra की कूपे स्टाइल वाली इलेक्ट्रिक SUV, जानें कीमत और खूबियां

Mercedes-Benz S680 Guard की खासियत

  • यह कोई नॉर्मल लग्जरी सेडान नहीं, बल्कि करीब 10 करोड़ रुपये की Mercedes-Benz S680 Guard है. 
  • कार को VPAM VR10 सर्टिफिकेशन मिला हुआ है, जिसे सिविलियन गाड़ियों के लिए सबसे ऊंचे बैलिस्टिक प्रोटेक्शन लेवल में गिना जाता है. यानी यह कार गोलियों के साथ-साथ विस्फोटक हमलों से भी सेफ्टी देने में माहिर है.
  • सेफ्टी के लिए इसमें खास तरह का बुलेट और ब्लास्ट-प्रूफ ग्लास लगाया गया है. इसकी मल्टी-लेयर कंस्ट्रक्शन के साथ पॉलीकार्बोनेट लेयर भी मिलती है, जो कांच टूटने की सिचुएशन में उसके टुकड़ों को अंदर आने से रोकने में मदद करती है.
  • बात करें पावर की तो S680 Guard में कंपनी ने 6.0-लीटर V12 इंजन दिया है. यह इंजन 612 bhp की पावर और 830 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. करीब 4.2 टन वजन वाली इस भारी-भरकम सेडान में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलता है.
  • कार के टायर भी खास तौर पर तैयार किए गए हैं. किसी वजह से टायर पंचर होने के बाद भी ये करीब 30 km तक चल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 83 साल की उम्र में खुद Defender Octa चलाते दिखे अमिताभ बच्चन, 3.8 सेकंड में पकड़ती है 100 km/h की स्पीड



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >