टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पॉपुलर टू-व्हीलर कंपनी केटीएम की दमदार स्पोर्टी बाइक केटीएम ड्यूक 390 (KTM Duke 390) चलाते हुए नजर आए हैं. दरअसल, तमिलनाडु के कांचीपुरम में टीवीएस एयूरोग्रिप (TVS Eurogrip) के एक ब्रांड कार्यक्रम हुआ था, जिसमें माही पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने पूरे रेसिंग गियर में हाई-स्पीड लैप्स लगाए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. धोनी वैसे भी बाइकों के शौकीन माने जाते हैं, जिसकी एक झलक उन्होंने एक बार फिर अपने फैंस को दिए. आइए उनके विडियो पर नजर डालते हैं और बाइक की खासियत के बारे में जानते हैं.
KTM Duke 390 पर धोनी की राइड
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक विडियो शेयर किया गया है, जिसमें आप साफ तौर पर देख सकते हैं क्रिकेटर एमएस धोनी बाइक राइड करते दिख रहे हैं. उनके हाथों में पॉपुलर ब्रांड KTM की Duke 390 है, जिसपर वो राइड कर रहे हैं. वह रेसिंग ट्रैक पर सुपरबाइक चलाने के लिए गए थे. इस दौरान उन्होंने पूरे रेसिंग गियर में हाई-स्पीड लैप्स लगाए. ट्रैक का लैप्स पूरा करने के बाद उन्होंने हेलमेट उतारकर वहां मौजूद सैकड़ों फैंस और फोटोग्राफरों का अभिवादन किया. उनके इस अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया.
KTM Duke 390 की खासियत
इंडिया में केटीएम ड्यूक 390 सुपरबाइक में 349.32 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, DOHC, ICE इंजन मिलता है. यह इंजन 8600 rpm पर 41.5 ps की ताकत और 7000 rpm पर 33.5 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 2 लाख 84 हजार 116 रुपये है. इसमें एक से बढ़कर एक जबरदस्त फीचर्स भी कंपनी ऑफर करती है.
KTM Duke 390 में क्या फीचर्स मिलते हैं?
केटीएम ड्यूक 390 सुपरबाइक में क्रूज कंट्रोल, एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक, एडजस्टेबल डब्ल्यूपी सस्पेंशन, 5 इंच TFT डिस्प्ले, 3 राइडिंग मोड, कॉर्नरिंग ABS, सुपर ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, IMU, फैक्ट्री फिटेड लॉन्च कंट्रोल, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल, फोन कॉल, शार्प ऑल एलईडी हेडलाइट और टाइप सी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: विजय थलापति ने ट्रैक पर दौड़ाई नई Renault Duster, खुद परखे SUV के फीचर्स और परफॉर्मेंस
