MS Dhoni Car Collection: लैंड रोवर के अलावा धोनी की गैरेज में खड़ी रहती हैं ये 5 शानदार गाड़ियां, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

MS Dhoni Car Collection: एमएस धोनी और विराट कोहली लंबे समय बाद एक साथ नजर आए हैं. 30 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले पहले ODI से पहले, विराट कोहली धोनी के घर डिनर पर पहुंचे थे. डिनर के बाद दोनों एक ही कार में साथ बैठे दिखाई दिए. धोनी अपनी लग्जरी लैंड रोवर रेंज रोवर से विराट कोहली को होटल तक छोड़ने निकले थे.

MS Dhoni Car Collection: क्रिकेट की दुनिया में एमएस धोनी और विराट कोहली का नाम बेहद बड़ा है. जब भी ये दोनों साथ दिखाई देते हैं, उनके फैंस की खुशी दोगुनी हो जाती है. काफी समय बाद दोनों खिलाड़ी फिर एक साथ नजर आए हैं. दरअसल, टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे खेलने के लिए रांची पहुंची है. मैच से पहले गुरुवार यानी 27 नवंबर की रात विराट कोहली, एमएस धोनी के घर डिनर पर पहुंचे थे. डिनर के बाद धोनी और विराट एक ही कार में साथ बैठे दिखाई दिए. धोनी अपनी लग्जरी लैंड रोवर रेंज रोवर से विराट कोहली को होटल तक छोड़ने निकले थे.

वैसे यह बात किसी से छिपी नहीं है कि एमएस धोनी को गाड़ियों का काफी शौक है. उनकी कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक लग्जरी और दमदार गाड़ियां शामिल हैं. ऐसे में आइए आपको बताते हैं धोनी की टॉप 5 कारों के बारे में जो काफी शानदार हैं.

सिट्रोएन बेसाल्ट (Citroen Basalt)

एमएस धोनी की कार कलेक्शन में सबसे पहले आती है सिट्रोएन बेसाल्ट. धोनी इसके ब्लैक एडिशन के मालिक हैं और हाल ही में उन्हें रांची की सड़कों पर इसे चलाते हुए भी देखा गया. सिट्रोएन बेसाल्ट में पेट्रोल इंजन मिलता है और इसकी कीमत (ऑन-रोड, नोएडा) करीब ₹9.44 लाख से शुरू होती है.

Jeep Grand Cherokee TrackHawk

धोनी की कई SUV वाली कलेक्शन में एक Jeep Grand Cherokee TrackHawk भी शामिल है. यह एसयूवी अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस, बड़े आरामदायक केबिन और दमदार लुक के लिए काफी मशहूर है. Grand Cherokee TrackHawk में 6.2-लीटर Hemi-V8 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो इसे और भी पावरफुल बनाता है.

Mercedes-Benz G 63 AMG

एमएस धोनी की कार कलेक्शन में अगली गाड़ी है Mercedes-Benz G 63 AMG. यह एसयूवी बॉलीवुड स्टार्स और बिजनेसमैन के बीच काफी पॉपुलर है. G 63 AMG अपनी दमदार परफॉर्मेंस, 4.0 लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन और बॉक्सी डिजाइन के लिए जानी जाती है. फिलहाल, Mercedes-Benz G 63 AMG की ऑन-रोड कीमत (नोएडा) करीब ₹4.35 करोड़ है.

निसान जोंगा (Nissan Jonga)

लक्जरी और आम कारों के अलावा एमएस धोनी के कलेक्शन में कुछ आइकोनिक और विंटेज गाड़ियां भी शामिल हैं. इनमें से एक है निसान जोंगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी ने 2019 में इस गाड़ी को अपने कलेक्शन में जोड़ा था. जोंगा में 4.0L का पेट्रोल इंजन मिलता है.

Hummer H2

हमर H2 एक दमदार SUV है, जिसकी रोड प्रेजेंस और इंटीरियर दोनों ही काफी बड़े और यूनिक हैं. यह SUV अपनी बेहतरीन ऑफ-रोड परफॉर्मेंस के लिए मशहूर है और सड़क पर चलते ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती है. हमर H2 में 6.2L V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Tata Sierra 2025: 3 इंजन, 7 वेरिएंट्स और धांसू फीचर्स, जानिए सब कुछ डिटेल्स में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >