भले ही आप बाइक चलाने का शौक रखते हों, लेकिन जब बात माइलेज की आती है तब एक टेंशन दिमाग में जरूर रहता है. आप हीरो स्पलेंडर, होंडा एक्टिवा, टीवीएस जुपिटर, बजाज प्लसर और रॉयल एनफील्ड जैसी बाइकें रखते हैं, तो उनके माइलेज को लेकर कंफ्यूज होना लाजमी है. अगर आपकी गाड़ी का माइलेज कम हो रहा है या हो गया है, तो इसका मतलब ये नहीं है कि उसका इंजन खराब है. कई मामलों में कुछ ईजी जांच और बेहतर ड्राइविंग आदतों से माइलेज में सुधार किया जा सकता है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
मोटरसाइकिल या स्कूटर का माइलेज कम क्यों हो रहा है?
आपकी बाइक या स्कूटर का माइलेज कम होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. टायरों में हवा कम होना लो फ्यूल एफिशिएंसी की मुख्य वजह है. इसके अलावा गंदे एयर फिल्टर, पुराना इंजन ऑयल, घिसे हुए स्पार्क प्लग या समय पर सर्विसिंग न करवाना भी कम माइलेज का कारण है. बाइकों में ढीली या सूखी हुई चेन घर्षण बढ़ा सकती है और ईंधन की खपत को कम कर सकती है. यदि आप अग्रेसीव तरीके से बाइक राइड करते हैं या ओवरलोड लेकर चलते हैं तो इससे भी माइलेज पर असर होता है.
मोटरसाइकिल या स्कूटर का माइलेज कैसे बढ़ेगा?
यदि आपकी बाइक या स्कूटर का माइलेज कम हो रहा है तो उसकी नियमित सर्विसिंग करवानी चाहिए. टायरों में एयर प्रेशर को बैलेंस करके रखें और कंपनी द्वारा बताए गए इंजन ऑयल का ही इस्तेमाल करें. इसके अलावा एयर फिल्टर और स्पार्क प्लग को समय-समय पर चेंज करते रहें और इसकी चेन को लगातार साफ और ल्यूब्रिकेंट्स करवाते रहें.
क्या राइडिंग स्टाइल से भी फ्यूल एफिशिएंसी कम होती है?
हां, यदि आप अपनी बाइक को अग्रेसीव अंदाज में चलाते हैं, तेजी से एक्सलरेट करते हैं, अचानक ब्रेक मारते हैं या बिना मतलब के इंजन को ज्यादा रेव करते हैं तो इससे फ्यूल एफिशिएंसी कम होती है. हमेशा स्थिर गति से बाइक चलाएं और गियर को चेंज करें, जिससे फ्यूल एफिशिएंसी बेहतर होगी. इसके अलावा इंजन को भी बेवजह चालू करके न रखें.
ये भी पढ़ें:6 आसान और असरदार उपाय बाइक की माइलेज बढ़ाने के
क्या E20 पेट्रोल से माइलेज घटता है?
E20 पेट्रोल में 20 पर्सेंट एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल रहता है. एथेनॉल की ऊर्जा पेट्रोल के मुकाबले कम होती है, इसलिए राइडर्स को फ्यूल एफिशिएंसी में थोड़ी कमी महसूस होती है. हालांकि, E20 वाले टू-व्हीलर्स में यह अंतर आमतौर पर बहुत ज्यादा नहीं है.
क्या E20 पेट्रोल से इंजन खराब होता है?
कुछ बाइक मालिकों को ऐसा लगता है कि E20 पेट्रोल से इंजन खराब हो सकता है. पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्रालय, हेवी इंडस्ट्रीज और सड़क परिवहन एंड राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया, जिसमें हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य बिजनेस अधिकारी आशुतोष शर्मा ने कहा कि कंपनी ने व्यापक सेवा डेटा का एनालिसिस किया और यह पाया कि पहले के ईंधनों की तुलना में E20 पर चलने वाले वाहनों में इंजन खराब होने की समस्या ज्यादा नहीं है.
अच्छे माइलेज वाले बाइक्स एंड स्कूटर्स
यदि आपको एक अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी वाली बाइक चाहिए तो हीरो स्पलेंडर, एचएफ डीलक्स, बजाज प्लैटिना और होंडा शाइन को पहली पसंद बना सकते हैं. वहीं, स्कूटर्स में होंडा एक्टिवा, टीवीएस जुपिटर और सुजुकी एक्सेस एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें:माइलेज क्या है और इसे रोजाना ड्राइव में कैसे बढ़ाएं? जान लें असरदार तरीके
