108MP कैमरा और 6GB रैम के साथ Moto G72 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

मोटो ने आज भारत में अपने सबसे लेटेस्ट G72 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन की खासियत इसका कैमरा है. इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 108MP का कैमरा दिया है जो कि इस प्राइस रेंज में एक अच्छा कैमरा फोन साबित हो सकता है.

Moto G72 Launched In India : मोटोरोला ने आज भारत में अपने बजट सेगमेंट की G72 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन की कीमत 20,000 रुपये से भी कम रखी गयी है और यह मुख्य तौर पर बजट बायर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च की गयी है. बता दें यह एक 4G स्मार्टफोन है और अगर आप बजट में एक अच्छे 4G स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं तो इस स्मार्टफोन को चेकआउट कर सकते हैं. इस स्मार्टफोन में 108MP कैमरा, 6GB रैम और 120Hz फास्ट रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Moto G72 Specifications 

Moto G72 स्मार्टफोन के स्पेक्स की अगर बात करें तो इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी+ pOLED डिस्प्ले दी गयी है. यह डिस्प्ले 120Hz फास्ट रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है. पावरफुल परफॉरमेंस के लिए मोटो ने अपने इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G99 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. प्राइस के हिसाब से यह एक अच्छा चिपसेट है. बात दें ये चिपसेट ज्यादा हैवी टास्क तो हैंडल नहीं कर पाएगा लेकिन आपको रोजाना के सभी टास्क आसानी से हैंडल कर लेगा.

Also Read: 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? तो जान लें ये जरूरी बातें, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

स्टोरेज की अगर बात करें तो इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 6GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है. यह स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 12 के सपोर्ट के साथ आता है. Moto G72 के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. इसका प्राइमरी कैमरा 108MP का, अल्ट्रा वाइड कैमरा 8MP का और मैक्रो कैमरा 2MP का है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा मिल जाता है. Moto का यह नया स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है और 33W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है.

Moto G72 Price

Moto ने इस स्मार्टफोन को सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन की कीमत वैसे तो 18,999 रुपये है लेकिन शुरूआती सेल के दौरान इस स्मार्टफोन को 15,999 रुपये में ही खरीदा जा सकेगा. Moto G72 की सेल 12 अक्टूबर से Flipkart पर शुरू की जाएगी. Moto G72 को Polar Blue और Meteorite Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >