SUV को था अपने वजूद पर गुमान, पानी ने याद दिला दी नानी, देखें VIDEO

VIRAL VIDEO: मोहाली के माजरी गांव में भारी बारिश के बाद एक SUV तेज बहाव में बह गई. वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है. जानिए पूरी घटना

VIRAL VIDEO: हादसे की शुरुआत, एक गलत फैसला

मोहाली के नयागांव स्थित माजरी गांव में हाल ही में हुई भारी बारिश ने पूरे इलाके को जलमग्न कर दिया.सड़कें समंदर जैसी नजर आने लगीं और इसी बीच एक SUV चालक ने तेज बहाव वाली सड़क पार करने की कोशिश की. नतीजा- गाड़ी पानी में बह गई और आसपास खड़े लोग सिर्फ तमाशा देखते रह गए. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे तेज धार में गाड़ी पलट जाती है और लोग घबराकर चिल्लाते हैं. यह दृश्य किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता, लेकिन यह हकीकत है.

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर @sachya2002 नामक यूजर ने शेयर किया. कैप्शन में लिखा गया- “THAR खरीदने की एकमात्र शर्त… दिमाग गिरवी रखना पड़ेगा.” यह 23 सेकंड का वीडियो अब तक 13 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 10 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

यूजर्स के रिएक्शंस, तंज और चेतावनी

वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रियाएं दीं. किसी ने लिखा, “बहुत अच्छा हुआ… सीधे नरक में पहुंच गए”, तो किसी ने तंज कसते हुए कहा, “आजकल लोग घुटनों में दिमाग लिए घूम रहे हैं.” एक यूजर ने तो कविता ही लिख दी- “थार न हो पाई पार, पानी में डूब गई जार-जार, कब समझेंगे ये गंवार, जो हो जाते हैं इसपर सवार.”

सबक- प्रकृति के आगे इंसान बेबस

यह घटना एक चेतावनी है कि जब प्रकृति अपना विकराल रूप दिखाती है, तो इंसान को समझदारी से काम लेना चाहिए. बाढ़ के समय सड़क पार करने की कोशिश जानलेवा साबित हो सकती है. मोहाली की यह घटना सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं, बल्कि एक सीख है. बाढ़, तेज बहाव और प्राकृतिक आपदाओं के समय सतर्क रहना जरूरी है. SUV हो या कोई और वाहन, जान से बढ़कर कुछ नहीं.

Viral Video: 11 लाइसेंस वाली ड्राइवर अम्मा ने 72 की उम्र में दुबई की सड़कों पर दौड़ायी रोल्स-रॉयस

Viral Video: मजे से स्कूटी भगाते दिखे बच्चे, दोनों की उम्र जोड़कर भी 18 साल नहीं, नियमों की उड़ाई धज्जियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >