स्टाइल, स्पीड और ओपन-टॉप ड्राइविंग... MINI की नई Stardust Edition में मिलेगा सबकुछ, जानिए क्या है कीमत

MINI ने भारत में Cooper Convertible Stardust Edition को ₹62.90 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है. यह स्पेशल एडिशन 204hp टर्बो पेट्रोल इंजन, 18 सेकेंड में खुलने वाली इलेक्ट्रिक सॉफ्ट रूफ, OLED डिस्प्ले, Harman Kardon साउंड सिस्टम और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है. इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी भी शुरू कर दी गई है.

अगर आप ऐसी कार खरीदना चाहते हैं, जिसमें लग्जरी के साथ ओपन-टॉप ड्राइविंग का मजा भी मिले, तो MINI की नई पेशकश आपका ध्यान खींच सकती है. कंपनी ने भारत में Mini Cooper Convertible Stardust Edition लॉन्च कर दी है. यह स्पेशल एडिशन न सिर्फ अपने यूनिक डिजाइन से अलग नजर आता है, बल्कि 18 सेकेंड में खुलने वाली रूफ और दमदार टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी देता है.

कितनी है कीमत?

इस स्पेशल एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत ₹62.90 लाख रखी गई है. कंपनी इसे पूरी तरह तैयार (CBU) यूनिट के रूप में भारत लेकर आई है. इसकी बुकिंग MINI India की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी गई है.

स्पेशल डिजाइन के साथ मिलेगा अलग लुक

Mini Cooper Convertible Stardust Edition को कंपनी ने खास Sparkling Copper Grey Metallic कलर में पेश किया है, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग पहचान देता है. इसके साथ Vibrant Silver फिनिश वाले ORVM और 18-इंच JCW Rallye Spoke अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. कार में ब्लैक कलर की इलेक्ट्रिक सॉफ्ट-टॉप रूफ मिलती है, जिस पर Union Jack डिजाइन दिया गया है. यह कार के प्रीमियम लुक को और बेहतर बनाती है.

18 सेकेंड में खुलेगी रूफ

इस कन्वर्टिबल कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी इलेक्ट्रिक रूफ है. यह सिर्फ 18 सेकेंड में पूरी तरह खुल जाती है, जबकि इसे बंद होने में 15 सेकेंड का समय लगता है. खास बात यह है कि यह फीचर 30 किमी/घंटा की स्पीड तक भी इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर पूरी रूफ खोलने की जरूरत नहीं हो, तो इसमें 40 सेंटीमीटर सनरूफ मोड भी दिया गया है. वहीं, रूफ खुली होने पर कार में 160 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो रूफ बंद होने पर बढ़कर 215 लीटर हो जाता है.

केबिन में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

कार के इंटीरियर को भी प्रीमियम बनाया गया है. इसमें गोल आकार का हाई-रिजॉल्यूशन OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो MINI Operating System 9 पर काम करता है. इसके अलावा इसमें Vescin रीसाइकिल्ड सिंथेटिक लेदर से बनी स्पोर्ट्स सीट्स, हेड-अप डिस्प्ले और Harman Kardon Surround Sound System जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और शानदार बनाते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

Mini Cooper Convertible Stardust Edition में 2.0-लीटर TwinPower Turbo पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 204hp की पावर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन के साथ 7-स्पीड Steptronic Sport ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. कंपनी का दावा है कि यह कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.9 सेकेंड में पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 240 किमी/घंटा है.

किन लोगों के लिए है यह कार?

अगर आप ऐसी प्रीमियम कन्वर्टिबल कार चाहते हैं, जो स्टाइल, लग्जरी और दमदार परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन दे, तो Mini Cooper Convertible Stardust Edition एक शानदार ऑप्शन हो सकती है. इसका यूनिक डिजाइन, ओपन-टॉप ड्राइविंग एक्सपीरियंस और पावरफुल इंजन इसे लग्जरी कार सेगमेंट में अलग पहचान देते हैं.

यह भी पढ़ें: Tata Punch की वो 3 खासियतें, जो उसे छोटी फैमिली के लिए बनाती हैं बेस्ट मिनी-SUV


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >